add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T10 लीग: 47 साल के प्रवीण तांबे ने पहले ओवर में लिया हैट्रिक, 2 ओवर में झटके 5 विकेट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्‍थान रॉयल्‍स, गुजरात लॉयन्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं प्रवीण तांबे।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - November 22, 2018 10:11 PM IST

भारतीय लेग स्पिनर प्रवीण तांबे ने 47 वर्ष की उम्र में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है।

मुंबई के तांबे ने शारजाह में जारी टी10 लीग में सिंधीज टीम की ओर से खेलते हुए अपने दो ओवर के स्‍पैल में 15 रन देकर हैट्रिक सहित कुल 5 विकेट अपने नाम किए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मौजूदा एडिशन में किसी गेंदबाज की ओर से लीग गई ये पहली हैट्रिक है।

पहले ओवर में ही ली हैट्रिक

आईपीएल में राजस्‍थान रॉयल्‍स, गुजरात लॉयन्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके प्रवीण तांबे ने मैच के पहले ओवर की चौथी गेंद पर केरला किंग के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज इयोन मॉर्गन को थिसारा परेरा के हाथों कैच कराया।

अगली गेंद पर उन्‍होंने ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को बोल्‍ड किया जबकि ओवर की छठी और आखिरी गेंद पर फेबिएन एलेन को बोल्‍ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्‍होंने दूसरी गेंद पर विस्‍फोटक ओपनर क्रिस गेल को थिसारा परेरा के हाथों कैच कराया था। गेल खाता भी नहीं खोल सके।

तांबे ने अपना पांचवां शिकार उपुल थरंगा के रूप में किया। मैच के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर उन्‍होंने थरंगा को बोल्‍ड कर दिया।

सिंधीज को 9 विकेट से मिली जीत

प्रवीण तांबे की इस शानदार गेंदबाजी के बूते सिंधीज टीम इस मुकाबले को 9 विकेट से जीतने में सफल रही। सिंधीज के कप्‍तान ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने टॉस जीतकर केरला किंग टीम को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

केरला किंग की कप्‍तानी कर रहे इयोन मॉर्गन की टीम ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 103 रन बनाए। उसकी ओर से वेन पार्नेल ने 24 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली जबकि सोहेल तनवीर 23 रन बनाकर आउट हुए। केरला किंग के चार बल्‍लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।

वॉटसन ने खेली अर्धशतकीय पारी

सिंधीज टीम की अगुवाई कर रहे शेन वॉटसन ने 24 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली जबकि एंटन डेविच ने 20 गेंदों पर 49 रन बनाए। वॉटसन और डेविच की शानदार पारी के बूते सिंधीज टीम ने 7.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर इस मैच को जीत लिया।