This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
भारत डीआरएस को नकारने के बाद शिकायत नहीं कर सकता: हैडिन
भारत ही वही देश है जो डीआरएस के खिलाफ है इसलिए उन्हें इसका नुकसान भुगतना पड़ेगा।
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - January 14, 2016 11:51 AM IST


ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रैड हेडिन ने बुधवार को कहा कि भारत खराब अंपायरिंग की शिकायत नहीं कर सकता क्योंकि वह डीसिजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) के खिलाफ है। हेडिन ने कहा कि भारत डीआरएस को नकारने के बाद शिकायत नहीं कर सकता। मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले एकदिवसीय मैच में अंपायर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जॉर्ज बेले को आउट नहीं दिया था जबकि रिप्ले और हॉट स्पॉट में दिखाया गया था कि गेंद बेले के दस्तानों को छूकर धोनी के पास गई है।
बेले ने शानदार शतक लगाकर मैच का पासा पलट दिया था। इसके बाद संवाददाता सम्मेलन में धोनी से पूछे गए सवाल कि क्या उन्हें लगता है कि मैच में जो 50-50 फैसले थे वह उनके खिलाफ गए जिसकी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी। इस सवाल के जवाब में धोनी ने जो कहा वह चर्चा का विषय बना गया था। ये भी पढ़ें: सचिन ने शेयर किया अपने बचपन का डरावना अनुभव
धोनी ने कहा, “मैं आपकी यह बात मान सकता हूं।” स्काई स्पोर्ट्स ने हेडिन के हवाले से कहा है, “भारत ही वही देश है जो डीआरएस के खिलाफ है इसलिए उन्हें इसका नुकसान भुगतना पड़ेगा।” उन्होंने कहा, “भारत यह कहकर कि यह साजिश है, और विश्व क्रिकेट उनके खिलाफ है जितना चाहे शोर मचा ले, इसका कोई फायदा नहीं है क्योंकि भारत डीआरएस नहीं चाहता इसलिए उसे इस तरह के फैसलों के साथ ही खेलना पड़ेगा।” ये भी पढ़ें: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान ईशान किशन गिरफ्तार
TRENDING NOW
धोनी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) हालांकि डीआरएस पर लिए गए अपने फैसले पर कायम हैं। बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने पिछले महीने दिसंबर में कहा था कि जब तक डीआरएस ‘फुलप्रूफ’ नहीं होता हम इसे नहीं अपनाएंगे।
