×

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, अब आयरलैंड के लिए टेस्ट डेब्यू करेगा ये खिलाड़ी

पंजाब के रहने वाले सिमरनजीत सिंह भारत के लिए जूनियर लेवल पर खेल चुके हैं लेकिन उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका नहीं मिला।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - September 12, 2017 2:45 PM IST

सिमरंजीत कौर photo courtesy: Twitter
सिमरंजीत सिंह photo courtesy: Twitter

पंजाब के सिमरनजीत सिंह का टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है लेकिन वह टीम इंडिया के लिए नहीं बल्कि आयरलैंड के लिए टेस्ट डेब्यू करेंगे। भारत के लिए अंडर-14 और अंडर-17 टीम में खेल चुके सिमरनजीत को राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था। सिमी नाम से मशहूर इस क्रिकेटर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, “हालांकि मैं भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाया लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं आयरलैंड के लिए जल्द टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा” बता दें कि आईसीसी ने हाल ही में आयरलैंड को टेस्ट टीम का दर्जा दिया है। खबर है कि आयरलैंड अगले साल तक अपना पहला टेस्ट मैच खेल सकती है। सिमरनजीत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के लिए आयरलैंड टीम में जगह दी गई है।

जब सिमरनजीत को लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी अंडर-19 टीम में जगह नहीं मिली तो उन्हें काफी दुख हुआ था। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “वो मेरे और मेरे परिवार के लिए मुश्किल समय था। मेरा भारत के लिए खेलने का सपना खत्म होने की कगार पर था।” साल 2005 में सिमी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने आयरलैंड आ गए और एक ग्रोसरी स्टोर में काम करने लगे। एक दोस्त ने उन्हें सलाह दी कि वह पढ़ाई के साथ क्रिकेट भी खेलें। इसके बाद आयरलैंड क्रिकेट की तरफ सिमरंजीत का सफर शुरू हुआ। 2008 में भारत के लिए खेलने की इच्छा लेकर वह फिर स्वदेश लौट आए। आईपीएल में शामिल होने के लिए सिमरनजीत ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए ट्रायल भी दिया लेकिन उनका सेलेक्शन नहीं हुआ। [ये भी पढ़ें: 8 साल बाद पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी, वर्ल्ड इलेवन से पहला टी20 मुकाबला]

TRENDING NOW

2009 में सिमरनजीत डबलिन लौट गए और वहां तीन साल तक ओल्ड बालवेरियल क्रिकेट क्लब के लिए खेले। मई में सिमरनजीत को ईसीबी की कोचिंग डिग्री की मदद से आयरलैंड की नागरिकता मिल गई और राष्ट्रीय टीम में खेलने का उनका रास्ता साफ हो गया।