add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार फिट, 29 अगस्त को खेलेंगे मुकाबला

बुधवार को साउथ अफ्रीका ए और इंडिया ए के बीच होने वाले मुकाबले में उनके खेलने की संभावना जताई जा रही है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - August 27, 2018 7:16 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार फिट हो गए हैं। बुधवार को साउथ अफ्रीका ए और इंडिया ए के बीच क्वाड्रैंगुलर सीरीज में होने वाले मुकाबले में वह टीम का हिस्सा होंगे।

टीम इंडिया के यूके दौरे पर भुवनेश्वर कुमार चोटिल होकर भारत वापस लौट आए थे। इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए तीसरे वनडे में भुवनेश्वर को शामिल किया गया था। मैच के बाद उनको दोबारा से तकलीफ होने के बाद भारत वापस भेज दिया गया था।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट के लिए घोषित की गई 18 सदस्यीय भारतीय में भुवी का चयन नहीं किया गया था। भुवनेश्वर अब पूरी तरह से फिट हैं और बुधवार को साउथ अफ्रीका ए के साथ खेले जाने वाले मुकाबले में वापसी करने जा रहे है।

TRENDING NOW

भुवी को इंडिया ए टीम में चुना गया है जो प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी है। तीसरे स्थान के लिए उनका मुकाबला साउथ अफ्रीका ए टीम से होना है। इस मैच का खिताबी विजेता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाले है। भुवी के अभ्यास के लिए यह मुकाबला बिल्कुल सही माना जा रहा है।

गौरतलब है कि चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। चोट के बाद वापसी करते हुए उन्होंने नॉटिंघम टेस्ट में सात विकेट हासिल किए थे। दूसरी पारी में उन्होंने पांच इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट कर भारत की जीत पक्की की थी।