IND vs ENG: इंग्लैंड को 110 पर ढेर करते ही भारतीय तेज गेंदबाजी ने पहली बार किया ये बड़ा कारनामा

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे जिन्होंने 7.2 ओवर में 19 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये। ये उनका वनडे में दूसरा 5 विकेट हॉल है और 50 ओवर के फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

Edited By : Vanson Soral |Jul 12, 2022, 08:37 PM IST

Published On Jul 12, 2022, 08:37 PM IST

Last UpdatedJul 12, 2022, 08:37 PM IST

BCCI

भारतीय गेंदबाजों ने द ओवल में पहले वनडे मैच में मेजबान इंग्लैंड को 25.2 ओवर में महज 110 रनों पर ढेर कर दिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड का भारत के खिलाफ ये सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले इंग्लैंड का भारत के खिलाफ न्यूनतम वनडे स्कोर 125 रन था जो उसने 2006 में जयपुर में बनाया था। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर सबसे ज्यादा 30 रन बनाने में कामयाब रहे जबकि 4 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके।

इस मैच में इंग्लैंड के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाज चटकाने में कामयाब रहे। भारत के वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा छठी बार हुआ है जब भारतीय तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने वनडे में पहली बार ये कारनामा किया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के लिए वनडे में सभी 10 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

  • बनाम ऑस्ट्रेलिया चेम्सफोर्ड 1983
  • बनाम WI लॉर्ड्स 1983
  • बनाम पाकिस्तान टोरंटो 1997
  • बनाम SL जोहान्सबर्ग 2003
  • बनाम बांग्लादेश मीरपुर 2014
  • बनाम इंग्लैंड द ओवल 2022

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे जिन्होंने 7.2 ओवर में 19 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये। ये उनका वनडे में दूसरा 5 विकेट हॉल है और 50 ओवर के फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी ने 31 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। प्रसिद्ध कृष्णा को 1 सफलता मिली।

बुमराह इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट में गेंद से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दूसरे एशियाई और चौथे गेंदबाज हैं। इससे पहले वकार यूनुस ने 2001 में लीड्स में 36 रन देकर 7 विकेट लेने का कारनामा किया था। जसप्रीत बुमराह का 19 रन देकर 6 विकेट लेने का आंकड़ा किसी भी भारतीय गेंदबाज का वनडे में पहले गेंदबाजी करते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ ODI गेंदबाजी प्रदर्शन

7/36 वकार यूनुस पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, लीड्स 2001
7/51 विंस्टन डेविस WI बनाम ऑस्ट्रेलिया, लीड्स 1983
6/14 गैरी गिल्मर ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लीड्स 1975
6/19 जसप्रीत बुमराह भारत बनाम इंग्लैंड, द ओवल 2022

Editor's Pick