विराट कोहली के आराम लेने के निर्णय पर ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

अगर इन लोगों को हर साल लाखों डॉलर्स दिए जाते हैं तो और वे अच्छा कर रहे हैं तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए: जोंस

Edited By : Devbrat Bajpai |Nov 30, 2017, 10:09 AM IST

Published On Nov 30, 2017, 10:09 AM IST

Last UpdatedNov 30, 2017, 10:09 AM IST

© Getty Images
© Getty Images

पिछले दिनों भारतीय कप्तान विराट कोहली ने द. अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज के पहले तैयारियों को लेकर मिलने वाले कम समय को लेकर सवाल उठाए थे। टीम इंडिया इस समय श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है और इसके बाद वे सीमित ओवर सीरीज में हिस्सा लेंगे। जिसके बाद वह द. अफ्रीका का रुख करेंगे। लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डीन जोंस के मुताबिक टीम इंडिया को इस बात को लेकर शिकायत नहीं करनी चाहिए।

जोंस का मानना है कि भारतीय क्रिकेटर्स को लाखों में भुगतान किया जाता है इसलिए जब वे बढ़िया कर रहे हैं तो उन्हें लगातार खेलना चाहिए। टीम इंडिया ने मौजूदा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का आखिरी टेस्ट 2 दिसंबर से दिल्ली में शुरू हो रहा है। टीम इंडिया का द. अफ्रीका दौरा केपटाउन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से शुरू हो रहा है। ये टेस्ट 5 से 9 जनवरी तक खेला जाएगा। यह तीन मैचों की सीरीज है। इसके बाद 6 वनडे मैच और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। कोहली ने इसके पहले बीसीसीआई की आलोचना करते हुए कहा था कि द. अफ्रीका के खिलाफ तैयार होने के लिए वे हरे भरे विकेट पर खेल रहे हैं, क्योंकि तैयारी के लिए समय ही नहीं है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली के बयान पर क्या बोले जोंस:

जोंस ने एनडीटीवी के हवाले से कहा, “मैं विराट कोहली और एमएस धोनी की ओर से वास्तव में नहीं बोल सकता। जब आप फॉर्म में हों और बढ़िया खेल रहे हों तो सीजन बहुत बड़ा नहीं होता। आप चाहते हो कि आप लगातार खेलो। अगर आप रन बना रहे हो और आसानी से जीत रहे हो तो आपको खेलते रहना चाहिए। वहीं जब आप हार रहे हो और लगातार दूसरों से कुचले जा रहे हो जैसा कि आजकल श्रीलंका के साथ हो रहा है तो सीजन जल्दी खत्म नहीं होता।”

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-proposes-7pm-start-for-night-games-star-india-to-take-final-decision-664357″][/link-to-post]

उन्होंने आगे कहा, “अगर इन लोगों को हर साल लाखों डॉलर्स दिए जाते हैं तो और वे अच्छा कर रहे हैं तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए ताकि वे टेलिवीजन और स्पॉन्सरशिप से अपने पैसों की भरपाई कर सकें। इसलिए उन्हें लगातार खेलने की जरूरत है।”

Editor's Pick