विश्व कप अभियान खत्म, अलग-अलग भारत लौटेंगे टीम के खिलाड़ी

विश्व कप अभियान खत्म होने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी भारत रवाना होंगे। खबर है कि सभी खिलाड़ी एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग भारत लौटेंगे।

Edited By : Press Trust of India |Jul 11, 2019, 12:38 PM IST

Published On Jul 11, 2019, 12:38 PM IST

Last UpdatedJul 11, 2019, 12:38 PM IST

Indian cricket team MS Dhoni, Virat Kohli, Jasprit Bumrah and Rishabh Pant

Indian cricket team MS Dhoni, Virat Kohli, Jasprit Bumrah and Rishabh Pant

आईसीसी विश्व कप अभियान की सेमीफाइनल में निराशाजनक हार के बाद भारतीय क्रिकेटर यहां से अलग-अलग जगहों पर रवाना होंगे। अब टीम इंडिया दो सप्ताह बाद ही अगली सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी।

भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में 9 में से सात मैच में जीत और एक मैच बारिश की वजह से रद्द किए जाने के बाद 15 अंक लेकर पहले स्थान पर रही थी। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को जीत का दावेदार माना जा रहा था लेकिन न्यूजीलैंड ने बेहतर गेंदबाजी के दमपर जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- न्‍यूजीलैंड से हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट में शुरू हुआ इस्‍तीफे का दौर

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 239 रन का स्कोर खड़ा किया था। भारतीय टीम 49.3 ओवर में महज 221 रन पर ही ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड से 18 रन से मिली हार के बाद भारत का तीसरा खिताब जीतने का सपना टूट गया। अब उसे तीन अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज खेलनी है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने प्रेस ट्रस्ट को बताया ,‘‘यहां से लाजिस्टिक मैनेजर का काम है। खिलाड़ी टिकटों की उपलब्धता के आधार पर टुकड़ों में रवाना होंगे।’’

पढ़ें:- ‘एमएस धोनी का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा’

कुछ खिलाड़ी भारत लौटेंगे तो कुछ दो सप्ताह के ब्रेक के कारण कहीं और जायेंगे। महेंद्र सिंह धोनी कुछ दिन बाद रांची लौटेंगे। उनके भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है और कहा जा रहा है कि यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि धोनी ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया है। समझा जाता है कि धोनी स्वदेश लौटकर ऐलान कर सकते हैं।

भारतीय टीम20 मई से साथ है। अब तीन से आठ अगस्त तक अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगी । इसके बाद आठ से 14 अगस्त तक वनडे सीरीज और 22 अगस्त से तीन सितंबर तक दो टेस्ट खेलेगी।

यह क्रिस गेल की आखिरी सीरीज होगी।

Editor's Pick