This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2020 News Updates: बीसीसीआई ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को दी मेजबानी की आधिकारिक मंजूरी
एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री शेख नाहायान मुबारक अल नाहायान बोले-यह यूएई में होने वाला सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा
Written by India.com Staff
Last Published on - August 12, 2020 2:22 PM IST

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2020) के 13वें सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इस बार आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होगा. हाल में भारत सरकार ने भी इस टी20 टूर्नामेंट को यूएई में आयोजन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को लिखित मंजूरी दी है. उधर, एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB)ने मंगलवार को कहा कि उसे 19 सितंबर से 10 नवंबर तक आईपीएल की मेजबानी के लिए बीसीसीआई से औपचारिक मंजूरी मिल गई है.
‘हमारे पसंदीदा खेल का सबसे चहेता टूर्नामेंट है’
आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल (Brijesh Patel) ने एक दिन पहले ही बताया था कि बोर्ड को सरकार से सारी जरूरी मंजूरी मिल चुकी है. एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री शेख नाहायान मुबारक अल नाहायान ने कहा ,‘हमें बहुत खुशी है कि हम इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहे हैं जो हमारे पसंदीदा खेल का सबसे चहेता टूर्नामेंट है.’
2014 में भी यूएई में हुआ था आईपीएल का आयोजन
ईसीबी को तैयारियों के लिए बीसीसीआई की औपचारिक मंजूरी का इंतजार था. इससे पहले 2014 में भारत में आम चुनाव के कारण कुछ मैच वहां हुए थे. अल नाहायान ने कहा ,‘यह यूएई में होने वाला सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा और हमारी टीम हर तरह से सहयोग करके इसे यादगार बनाएगी.’
टीमें 20 अगस्त के बाद यूएई रवाना होंगी
आईपीएल के मैच अबुधाबी, दुबई और शारजाह में होंगे. टीमें 20 अगस्त के बाद यूएई रवाना होने लगेंगी.यहां आने के बाद सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को कम से कम छह दिन पृथकवास में रहना होगा जिसके बाद वे जैविक सुरक्षित माहौल में जाएंगे. उनकी छह दिन में तीन बार जांच होगी.
