- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian Railways to reward India Women cricket team with INR 1.30 crores
रेलवे ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दिया बड़ा 'तोहफा'
10 खिलाड़ियों को कुल 1.30 करोड़ रु. का इनाम
Published On Jul 27, 2017, 06:05 PM IST
Last UpdatedJul 27, 2017, 06:05 PM IST

इंग्लैंड में हुए महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद उन पर तोहफों की बरसात जारी है। सरकार और बीसीसीआई से सम्मान मिलने के बाद अब रेलवे ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के 10 खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने महिला विश्व कप में प्रेरणादायी प्रदर्शन के लिये अपने विभाग से जुड़ी 10 महिला क्रिकेटरों के लिये 13-13 लाख रूपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। यही नहीं रेल मंत्री ने कप्तान मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को रेलवे में गैजेटेड अफसर बनाने का ऐलान भी किया।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम में 10 महिलायें रेलवे से जुड़ी थी। कप्तान मिताली राज रेलवे की हैं जो हमारी सबसे ज्यादा रन जुटाने वाली खिलाड़ी भी रही। हरमनप्रीत कौर भी रेलवे से जुड़ी है और विकेटकीपर सुषमा वर्मा भी हमारे ही साथ है।’ इस समय भारतीय रेल में 20 पद्म श्री, चार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हासिल कर चुके खिलाड़ियों के अलावा 158 अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले, नौ ध्यानचंद पुरस्कार, सात द्रोणाचार्य पुरस्कार और दो राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। ये भी पढ़ें-भारतीय महिला क्रिकेट टीम का खेल मंत्री ने किया सम्मान
2005 के बाद पहली बार टीम इंडिया की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि भारत को खिताबी मुकाबले में मैजबान इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। इस पूरे टूर्नामेंट में कप्तान मिताली राज और ऑलराउंडर हरमनप्रीत ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट के दौरान ही वह वनडे में 6000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली महिला बल्लेबाज भी बनीं थी। वहीं, हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलया के खिलाफ धमाकेदार 171 रनों की पारी खेल टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाया था।