- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian skipper write emotional message for his father on fathers day 4064645
Fathers Day: विराट कोहली ने पिता के लिए लिखा इमोश्नल मैसेज, फैन्स को स्वयं अपना रास्ता बनाने की दी सलाह
विराट कोहली पहले भी बता चुके हैं कि उनके करियर को दिशा देने में पिता की अहम भूमिका है.
Published On Jun 22, 2020, 09:30 AM IST
Last UpdatedJun 22, 2020, 09:30 AM IST
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने फादर्स-डे (Father’s Day 2020) के अवसर पर अपने जीवन में पिता के महत्व को याद किया. विराट ने फैन्स से अपील की कि वो पिता के महत्व को याद करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपना अलग रास्ता चुनें.
विराट कोहली ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा, “इस फादर्स डे पर मैं आप सभी ये यह दरख्वास्त करता हूं कि अपने पिता से मिले प्यार के लिए कृत्ज्ञ महसूस करें. जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने ही रास्ते का इस्तेमाल करें. आपको कभी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि वो हमेशा आपको देख रहे हैं. भले वो प्रत्यक्ष रूप से आपके साथ मौजूद हों या नहीं हों. हैप्पी फादर्स डे.”
This father’s day, I urge you all to be grateful for the love of your father but always look for your own path to move forward in life. You’ll never have to look behind because they’re always watching over you whether they’re physically there or not. Happy father’s day pic.twitter.com/u87hHWL03b
— Virat Kohli (@imVkohli) June 21, 2020
बता दें कि साल 2007 में विराट कोहली के पिता की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी. पिता के देहांत के बावजूद विराट कोहली नहीं रुके और अगले ही दिन कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैदान में खेलते हुए नजर आए. विराट कोहली के पिता पेशे से वकील थे.
हाल के दिनों में विराट ने पिता के जीवन में योगदान को याद करते हुए बताया था कि टीम चयन के लिए पिता से रिश्वत मांगी गई थी लेकिन पिता ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था. पिता ने हमेशा इमानदारी के साथ अपना जीवन जिया है. उन्हें पता था कि उनके बच्चे भी इमानदार से चलते हुए ही जीवन में ऊंचाईयां छू सकते हैं.