add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मास्क ना खरीद पाने वालों की मदद को आगे आए रविचंद्रन अश्विन; ट्विटर पर किया N95 मास्क बांटने का ऐलान

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे रविचंद्रन अश्विन बीसीसीआई के 14वां सीजन स्थगित करने से पहले ही टूर्नामेंट छोड़कर जा चुके थे।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 7, 2021 4:29 PM IST

कोविड-19 वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन लोगों की मदद को आगे आए हैं। अश्विन ने मास्क ना खरीद पा रहे लोगों के लिए N95 मास्क खरीदने का वादा किया है।

भारतीय गेंदबाज ने ट्विटर पर लिखा, “N 95 मास्क को धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। मुझे ऐसे लोगों के लिए मास्क खरीदने में खुशी होगी जो कि खुद नहीं खरीद सकते! कृपया मुझे बताएं कि मैं जरूरतमंदों तक मास्क कैसे पहुंचा सकता हूं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अश्विन का ये संदेश उस ट्वीट के जवाब में था, जिसमें एक यूजर ने लिख था कि ‘एक N95 मास्क 70 रुपए का मिलता है, एक सर्जिकल मास्क 10 रुपए का है जो कि हमें 8 घंटे से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जो लोग खाने के लिए पैसे जुटाने में संघर्ष कर रहे हैं वो इसके लिए पैसे कहां से लाएंगे?”

बता दें कि भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस मामलों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे अश्विन पारिवारिक कारणों के चलते पहले ही टूर्नामेंट छोड़कर जा चुके थे। दरअसल उनके परिवार के कुल 10 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे।