×

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक पंड्या की वापसी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 3, 2025 6:01 PM IST

India squad announcement for South Africa T20s: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल इस टीम का हिस्सा हैं और हार्दिक पंड्या की भी टीम में वापसी हुई है. बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में दूसरे वनडे इंटरनेशनल में पहली पारी समाप्त होन के बाद ब्रेक में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत की इस जर्सी से पर्दा हटाया. और उसी बीच 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया.

टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं. शुभमन गिल को टीम में रखा गया है. हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान उनकी गर्दन में चोट लगी थी. इस वजह से वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे. वह गुवाहाटी में हुए दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हो रही वनडे सीरीज में भी वह टीम में नहीं हैं. हालांकि बीसीसीआई ने यह भी साफ किया है कि गिल का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्फर करेगा. इसके साथ ही हार्दिक पंड्या की भी टी20 टीम में एंट्री हुई है.

इस टीम में भारत ने दो विकेटकीपर जितेश शर्मा और संजू सैमसन को शामिल किया है. जसप्रीत बुमराह जिन्हें इस वनडे सीरीज में आराम दिया गया था, भी टी20 सीरीज के लिए लौटे हैं.

अगले साल फरवरी और मार्च में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. उसकी तैयारी के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के बहुत मायने रखथी है. भारत को अपना टीम कॉम्बिनेशन आजमा रही है.

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान)*, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर

सीरीज का पहला मैच कटक में खेला जाएगा. सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा.

TRENDING NOW

नंबरमैचतारीखसमयमैदान
1भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टी20 इंटरनेशनल09-12-20257:00 PMकटक
2भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20 इंटरनेशनल11-12-20257:00 PMनया चंडीगढ़
3भारत बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा टी20 इंटरनेशनल14-12-20257:00 PMधर्मशाला
4भारत बनाम साउथ अफ्रीका, चौथा टी20 इंटरनेशनल17-12-20257:00 PMलखनऊ
5भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पांचवा टी20 इंटरनेशनल19-12-20257:00 PMअहमदाबाद

रिंकू सिंह और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, जो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के टी20 सीरीज के लिए गए थे, को जगह नहीं मिली है.

Tags: