- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian T-20 League, Delhi vs Kolkata: Delhi won the toss elected to bowl first
दिल्ली ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी
दोनों टीमें अपना तीसरा मुकाबला खेल रही हैं।
Published On Mar 30, 2019, 07:45 PM IST
Last UpdatedMar 30, 2019, 07:45 PM IST
Dinesh Kartik @afp
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइटराइडर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
मेजबान दिल्ली ने अपने प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं जबकि कोलकाता की टीम से चोटिल सुनील नरेन बाहर हैं।
पढ़ें: आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने गेल
दोनों टीमें मौजूदा सीजन में दो-दो मैच खेल चुकी हैं। कोलकाता ने अपने दोनों मैच जीते हैं जबकि दिल्ली को एक मैच में हार और एक मैच में जीत मिली है। दिल्ली के खिलाफ पिछले नौ मुकाबलों में से कोलकाता ने 7 में बाजी मारी है।
पढ़ें: दिल्ली के सलाहकार बनने पर लोकपाल से सौरव गांगुली की शिकायत
दिल्ली (प्लेइंग इलेवन) :
पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत, कॉलिन इंंग्राम, हनुमा विहारी, क्रिस मॉरिस, अमित मिश्रा, संदीप लामिछाने, कगीसो रबाडा, हर्षल पटेल।
कोलकाता (प्लेइंग इलेवन) :
क्रिस लिन, नीतीश राणा, रॉबिन उथप्पा, निखिल नाइक, दिनेश कार्तिक (कप्तान), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, लोकी फर्ग्यूसन।