भारतीय टी20 लीग, दूसरा मैच: गौतम गंभीर के अर्धशतक की मदद से दिल्ली ने पंजाब के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा

कप्तान गंभीर ने 42 गेंदो पर 55 रनों की पारी खेली।

Edited By : Gunjan Tripathi |Apr 08, 2018, 05:49 PM IST

Published On Apr 08, 2018, 05:49 PM IST

Last UpdatedApr 08, 2018, 05:49 PM IST

गौतम गंभीर © Getty Images

भारतीय टी20 लीग के दूसरे मैच में दिल्ली टीम ने गौतम गंभीर की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से पंजाब के खिलाफ मैच में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। कप्तान गंभीर ने 42 गेदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए। इसी के साथ गंभीर डेविड वॉर्नर के साथ संयुक्त रूप से भारतीय टी20 लीग में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

टॉस जीतकर पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत करने गंभीर और कॉलिन मुनरो क्रीज पर उतरे। अपना पहला ही मैच खेल रहे मुजीब उर रहमान ने सभी को प्रभावित करते हुए अपने स्पेल के पहले ही ओवर में मुनरो को चलता किया। दूसरे छोर पर कप्तान गंभीर ने पारी को संभाला।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आते ही बड़े शॉट खेलना शुरू कर दिया लेकिन वो भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। अय्यर 11 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर कैच आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विजय शंकर भी खास नहीं कर पाए और 13 रन बनाकर मोहित शर्मा के शिकार बने। ऋषभ पंत ने भी अय्यर की तरह आते ही चौके-छक्के लगाए, पंत ने 13 गेंदो पर 28 रन जड़ दिए। मुजीब ने अपने दूसरे स्पेल में पंत को एंड्रयू टाय के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद गंभीर भी मुजीब के हाथों रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। आखिरी ओवरों में क्रिस मॉरिस की 16 गेंदो पर 27 रनों की पारी की मदद से दिल्ली ने पंजाब के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा।

Editor's Pick