भारतीय टी20 लीग 2018: केएल राहुल, करुण नायर ने जड़े अर्धशतक; पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया

दिल्ली के दिए 167 रनों के लक्ष्य को पंजाब ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।

Edited By : Gunjan Tripathi |Apr 08, 2018, 07:26 PM IST

Published On Apr 08, 2018, 07:26 PM IST

Last UpdatedApr 08, 2018, 07:26 PM IST

© AFP

केएल राहुल और करुण नायर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ घरेलू मैच में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली के दिए 167 रनों के लक्ष्य के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब टीम की शुरुआत जबरदस्त रही, जिसका पूरा श्रेय केएल राहुल को मिलना चाहिए। राहुल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 16 गेदों पर 51 रन जड़े। इस दौरान राहुल ने भारतीय टी20 लीग का सबसे तेज अर्धशतक (14 गेंद, 50 रन) बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। नायर ने भी 33 गेंदो पर 50 रन बनाए, जिसकी मदद से पंजाब ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने आए मयंक अग्रवाल चौथे ओवर में क्रिस मॉरिस की दूसरी गेंद पर कैच आउट हो गए। अर्धशतक पूरा करने के बाद राहुल भी पांचवें ओवर ट्रेंट बोल्ट की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी को कैच थमा बैठे। आउट होने से पहले राहुल पंजाब टीम का काम आसान कर गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवराज बिल्कुल लय में नजर नहीं आए। वहीं दूसरे छोर पर करुण नायर शुरुआत में थोड़ा संघर्ष करते दिखे लेकिन बाद में उन्होंने लय पकड़ ली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दसवें ओवर में आखिरकार युवराज के संघर्ष का अंत हुआ, राहुल तेवतिया ने ओवर की दूसरी गेंद पर युवराज को विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराया। 97 पर 3 विकेट गिरने के बाद नायर ने डेविड मिलर के साथ पारी को संभाला। इस दौरान नायर ने 16वें ओवर में डैन क्रिस्चियन की दूसरी गेंद पर छक्के के साथ भारतीय टी20 लीग का अपना नौंवा अर्धशतक पूरा किया। ओवर की चौथी गेंद पर नायर ने फिर से बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन इस बार गेंद सीधा ट्रेंट बोल्ट के हाथ में चली गई।

जब नायर आउट हुए तो टीम तो जीत के लिए 26 गेंदो पर 29 रनों की जरूरत थी। यहां से मिलर और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब को जीत कर पहुंचानने का जिम्मा उठाया। मिलर और स्टोइनिस ने 29 रनों की साझेदारी बनाई और पंजाब को टूर्नामेंट में पहली जीत दिलाई।

Editor's Pick