Match Highlights: मयंक-मिलर के अर्धशतक पर भारी पड़ी उथप्पा-नीतीश की पारी, 28 रन से जीता कोलकाता
मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
Published On Mar 27, 2019, 07:24 PM IST
Last UpdatedMar 27, 2019, 07:24 PM IST
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इंडियन टी20 लीग के मुकाबले मेजबान टीम ने पंजाब पर 28 रन से जीत दर्ज की। कोलकाता की ये इस सीजन की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, पंजाब को अबतक खेले दो मैचों में से पहला मुकाबला जीतने के बाद आज हार का सामना करना पड़ा है।
20वां ओवर: पीयूष चावला के ओवर में आए 13 रन। मंदीप सिंह ने मिडविकेट की दिशा में चौके से ओवर की शुरुआत की। तीसरी गेंद पर उन्होंने फाइन लेग पर चौका लगाया। डेविड मिलर 59(40), मंदीप सिंह 33(15), पंजाब 190/4
19वां ओवर: लोकी फर्ग्यूसन के ओवर में आए 15 रन। मंदीप सिंह ने दूसरी गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में चौका लगाया। चौथी गेंद पर दो रन लेकर डेविड मिलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पांचवीं गेंद पर मिलर ने बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में छक्का लगाया। डेविड मिलर 57(38), मंदीप सिंह 22(11), पंजाब 177/4
18वां ओवर: प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में आए 10 रन। मिलर ने तीसरी गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाते हुए चौका निकाला। इसके बाद आखिरी गेंद पर मंदीप सिंह ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के ऊपर से चौका लगाया। डेविड मिलर 48(34), मंदीप सिंह 17(9), पंजाब 152/4
17वां ओवर: लोकी फर्ग्यूसन के ओवर में आए 15 रन। पहली ही गेंद पर मंदीप सिंह ने लेंथ बॉल का छक्के के साथ स्वागत किया। जिसके बाद तीसरी गेंद पर मिलर ने प्वाइंट की दिशा में चौका लगाया। डेविड मिलर 43(31), मंदीप सिंह 12(6), पंजाब 152/4
16वां ओवर: पीयूष चावला के ओवर में आए चार रन। चौथी गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में मयंक अग्रवाल बोल्ड हो गए। आखिरी गेंद पर मिलर को एक बड़ा जीवनदान मिला। गेंद बिना बल्ले पर लगे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के दस्ताने में गई। अपील करने पर फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। मिलर ने तीसरे अंपायर की मदद ली और उन्हें नॉटआउट करार दिया गया। डेविड मिलर 38(29), मंदीप सिंह 2(2), पंजाब 137/4
15वां ओवर: कुलदीप यादव के ओवर में आए नौ रन। मिलर ने पांचवीं गेंद पर कवर्स की दिशा में चौका लगाया। डेविड मिलर 36(24), मयंक अग्रवाल 58(33), पंजाब 133/3
14वां ओवर: आंद्रे रसेल के ओवर की तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में कुल आठ रन आए। सभी रन भाग कर लिए गए। डेविड मिलर 30(22), मयंक अग्रवाल 55(31), पंजाब 124/3
13वां ओवर: पीयूष चावला के ओवर में आए 10 रन। मयंक ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। डेविड मिलर 30(22), मयंक अग्रवाल 47(25), पंजाब 116/3
12वां ओवर: सुनील नरेन के ओवर में आए मयंक-मिलर ने मिलकर बटोरे 19 रन। दूसरी गेद पर मिलर ने शानदार छक्का जड़ा। अगली गेंद पर उन्होंने नरेन का चौके से स्वागत किया। इसके बाद मयंक ने ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर चौका जड़ा। डेविड मिलर 27(18), मयंक अग्रवाल 41(23), पंजाब 116/3
11वां ओवर: कुलदीप यादव के ओवर में आए 10 रन। मयंक अग्रवाल ने पांचवीं गेंद पर मिडविकेट की दिशा में छक्का जड़ा। डेविड मिलर 16(14), मयंक अग्रवाल 33(21), पंजाब 87/3
10वां ओवर: सुनील नरेन के ओवर में आए सात रन। मयंक अग्रवाल ने ओवर की आखरी गेंद पर स्वीप शॉट खेला और डीप स्क्वेयर लेग पर चौका जड़ा। डेविड मिलर 8(9), मयंक अग्रवाल 32(20), पंजाब 77/3
नौंवां ओवर: कुलदीप यादव के ओवर में आए नौ रन। डेविड मिलर ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। डेविड मिलर 6(5), मयंक अग्रवाल 27(18), पंजाब 70/3
आठवां ओवर: आंद्रे रसेल ने डाला विकेट मेडन ओवर। तीसरी गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने सरफराज खान का कैच पकड़ा। डेविड मिलर 0(1), मयंक अग्रवाल 25(16), पंजाब 61/3
सातवां ओवर: कुलदीप यादव के ओवर में आए महज चार रन। सरफराज खान 9(11), मयंक अग्रवाल 23(13), पंजाब 55/2
छठा ओवर: प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में आए आठ रन। पहली गेंद पर पंजाब को ओवर थ्रो का चौका मिला। इस गेंद पर कुल पांच रन आए। सरफराज खान 7(7), मयंक अग्रवाल 21(11), पंजाब 51/2
पांचवां ओवर: आंद्रे रसेल ने इस ओवर में पंजाब के सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल का विकेट निकाला। ओवर की दूसरी गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में गेल आसान कैच देकर आउट हुए। नए बल्लेबाज सरफराज खान ने चौथी गेंद पर रसेल की बाउंसर पर चौका लगाया। ओवर में सात रन आए। सरफराज खान 5(3), मयंक अग्रवाल 15(9), पंजाब 43/2
चौथा ओवर: लोकी फर्ग्यूसन के ओवर में आए 11 रन। शुरुआती चार गेंदों पर एक भी रन नहीं बना पाए गेल ने पांचवीं गेंद पर लांग ऑन की दिशा में चौका लगाया। जिसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने छक्के के साथ ओवर का अंत किया। क्रिस गेल 20(12), मयंक अग्रवाल 13(7), पंजाब 36/1
तीसरा ओवर: प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में पंजाब ने बटोरे 13 रन। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मयंक अग्रवाल ने ओवर की पहली, दूसरी और छठी गेंद पर चौका लगाया। क्रिस गेल 10(6), मयंक अग्रवाल 13(7), पंजाब 25/1
दूसरा ओवर: लोकी फर्ग्यूसन के ओवर में महज एक रन आया। साथ ही वो केएल राहुल का विकेट निकालने में भी कामयाब रहे। ओवर की चौथी गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में राहुल कुलदीप यादव को आसान कैच देकर आउट हुए। गेल 10(6), मयंक अग्रवाल 1(1), पंजाब 11/1
पहला ओवर: प्रसिद्ध कष्णा के ओवर में कोलकाता ने बनाए 11 रन। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया। क्रिस गेल 10(5), केएल राहुल 1(1), पंजाब 11/0
20वां ओवर: एंड्रयू टाई के ओवर में पंजाब ने आठ रन बटोरे। हालांकि इस ओवर में पंजाब ने आंद्रे रसेल का विकेट भी गंवाया। तीसरी गेंद पर रसेल छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री लाइन पर मयंक अग्रवाल को कैच थमा बैठे। ओवर की आखिरी गेंद पर उथप्पा ने डीप प्वाइंट की दिशा में चौका लगाया। दिनेश कार्तिक 1(1), रॉबिन उथप्पा 67(50), कोलकाता- 218/4
19वां ओवर: मोहम्मद शमी के ओवर में आंद्र रसेल ने कुल 25 रन बनाए। उन्होंने तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर लंबे छक्के लगाए। पहला छक्का लांग ऑफ की दिशा में लगाया तो दूसरा छक्का मिडविकेट के ऊपर से गया। तीसरा छक्का भी मिडविकेट की दिशा में गया। आखिरी गेंद पर भी रसेल ने कवर्स की दिशा में चौका लगाया। आंद्रे रसेल 47(15), रॉबिन उथप्पा 61(47), कोलकाता- 210/3
18वां ओवर: एंड्रयू टाई के ओवर में रसेल ने बटोरे 22 रन। तीसरी गेंद पर रसेल ने फाइन लेग की दिशा में छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर उन्होंने एक बार फिर अपना हाथ खोला और मिडविकेट की दिशा में चौका लगाया। रसेल यहीं नहीं रुके। उन्होने अगली ही गेंद पर एक और छक्का लगाया। आंद्रे रसेल 25(11), रॉबिन उथप्पा 58(45), कोलकाता- 185/3
17वां ओवर: मोहम्मद शमी के इस ओवर में पंजाब ने 10 रन बटोरे। चौथी गेंद पर उथप्पा ने बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में चौका लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने रसेल को यार्कर गेंद पर बोल्ड कर दिया। हालांकि बाद में अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया। शमी का पैर लाइन से आगे था। पंजाब को इसके लिए फ्री हिट मिली, जिसपर महज एक रन आया। आंद्रे रसेल 4(6), रॉबिन उथप्पा 57(44), कोलकाता- 163/3
16वां ओवर: हार्डस विलोजेन के ओवर में आए छह रन। आखिरी गेंद पर चौके के साथ रॉबिन उथप्पा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। आंद्रे रसेल 1(2), रॉबिन उथप्पा 51(41), कोलकाता- 153/3
15वां ओवर: वरुण चक्रवर्ती के ओवर में एक रन आया। साथ ही वो तेजी से रन बना रहे नीतीश राणा का विकेट निकालने में भी कामयाब रहे। ओवर की तीसरी गेंद पर नीतीश बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में मयंक अग्रवाल को कैच थमा बैठे। नीतीश 34 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुए। आंद्रे रसेल 0(0), रॉबिन उथप्पा 46(37), कोलकाता- 147/3
14वां ओवर: हार्डस विलोजेन के ओवर में आए 20 रन। नीतीश राणा ने इस ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। ओवर की पहली तीन गेंद पर उन्होंने 12 रन बटोरे। उन्होंने पहली गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया। जिसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने लांग ऑन की दिशा में छक्का लगाया। अगली गेंद पर राणा ने बाहर जाती गेंद को छेड़ते हुए बैकवर्ड प्वाइंट पर चौका लगाया। नीतीश राणा 63(31), रॉबिन उथप्पा 45(34), कोलकाता- 146/2
13वां ओवर: मंजीत सिंह को गेंदबाजी अटैक पर लगाया गया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 18 रन पड़वा दिए। उथप्पा ने पहली गेंद पर प्वाइंट की दिशा में चौका लगाया। जिसके बाद तीसरी गेंद पर नीतीश राणा ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में छक्का लगाया। नीतीश राणा 48(27), रॉबिन उथप्पा 41(32), कोलकाता- 126/2
12वां ओवर: रविचंद्रन अश्विन को ओवर में पंजाब ने बटोरे 16 रन। नीतीश राणा ने पहले तीसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में छक्का लगाया। जिसके बाद अगली ही गेंद पर एक बार फिर उन्होंने लांग ऑफ की दिशा में छक्का लगाया। नीतीश राणा 35(24), रॉबिन उथप्पा 36(29), कोलकाता- 108/2
11वां ओवर: हार्डस विलोजेन के ओवर में आए महज तीन रन। नीतीश राणा 22(21), रॉबिन उथप्पा 34(26), कोलकाता- 92/2
10वां ओवर: रविचंद्रन अश्विन के ओवर में आए 11 रन। ओवर की दूसरी ही गेंद पर नीतीश राणा ने लांग आन की दिशा में छक्का लगाया। इस ओवर में उथप्पा और नीतीश राणा के बीच 50 रन की साझेदारी भी पूरी हो गई। नीतीश राणा 21(18), रॉबिन उथप्पा 33(23), कोलकाता- 89/2
नौवां ओवर: एंड्यू टाई के ओवर में आए पांच रन। नीतीश राणा 13(15), रॉबिन उथप्पा 30(20), कोलकाता- 78/2
आठवां ओवर: रविचंद्रन अश्विन के ओवर में आए 11 रन। तीसरी गेंद पर नीतीश राणा ने छक्का लगाया। कोलकाता- 73/2
सातवां ओवर: वरुण चक्रवर्ती के ओवर में आए नौ रन। पिछले ओवर में 25 रन खाने के बाद वरुण ने अच्छी वापसी की। उथप्पा ने ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। कोलकाता 62/2
छठा ओवर: रविचंद्रन अश्विन के ओवर में आए नौ रन। ओवर की चौथी गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने छक्का लगाया। कोलकाता- 53/2
पांचवां ओवर: एंड्रयू टाई के ओवर में कोलकाता ने बटोर महज दो रन। कोलकाता 44/2
चौथा ओवर: हार्डस विलोजेन के ओवर में पंजाब को सुनील नरेन का विकेट मिला। वो तीसरी गेंद पर कैच आउट हुए। हालांकि आखिरी गेंद पर उथप्पा ने छक्का लगाने में कामयाब रहे। पंजाब का कोलकाता 42/2
तीसरा ओवर: मोहम्मद शमी ने इस ओवर में आठ रन दिए और साथ ही क्रिस लिन 10(10) का विकेट निकाला। लिन ने ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। जिसके बाद चौथी गेंद पर वो डेविड मिलर को कैच देकर आउट हुए। मैदान पर अब रॉबिन उथप्पा खेलने के लिए आए हैं।
दूसरा ओवर: वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच से टूर्नामेंट में अपना डेब्यू किया। पहले ही ओवर में उन्होंने 25 रन खा लिए। सुनील नरेन ने छह गेंद पर 24 रन बनाए। नरेन ने इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया। क्रिस लिन छह गेंद पर दो रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहला ओवर: मोहम्मद शमी ने पंजाब की गेंदबाजी की शुरुआत की। बल्लेबाजी के लिए क्रिस लिन और सुनील नरेन आए हैं। पहले ओवर में पंजाब के बल्लेबाज महज एक रन ही बना पाए हैं।
इंडियन टी20 लीग का छठा मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पंजाब और मेजबान टीम के बीच खेला जाएगा। कुछ ही देर में ये मुकाबला शुरू होने वाला है। कागजों पर दोनो ही टीमें काफी मजबूत नजर आ रही हैं। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला जीत चुकी हैं। ऐसे में इस मैच में वो अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी।
वैसे तो ये मैच इंडियन टी20 लीग का है, लेकिन मैदान मे विंडीज के दो बड़े हिटर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। पंजाब के पास क्रिस गेल हैं जो अपने दम पर टीम को जीत दिला सकते हैं, वहीं दूसरे ओर कोलकाता के पास आंद्रे रसेल हैं जिन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मैच में 19 गेंद पर 49 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।
गेंदबाजी में पंजाब टीम को एक बार फिर सैम कर्रन, मुजीब उर रहमान और अंकित राजपूत से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए थे। दूसरी तरफ कोलकाता ने जिस तरह से हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की थी, उसे देखते हुए पंजाब के लिए कोलकाता को रोक पाना मुश्किल होगा। मेजबान टीम को रसेल के अलावा नितीश राणा से एक बार फिर शानदार शुरुआत की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में बेहतरीन 68 रन बनाए थे।