भारतीय टी20 लीग: गौतम गंभीर ने पंजाब के खिलाफ अर्धशतक जड़ा; डेविड वॉर्नर की बराबरी की

गंभीर ने डेविड वॉर्नर के सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

Edited By : Gunjan Tripathi |Apr 08, 2018, 05:06 PM IST

Published On Apr 08, 2018, 05:06 PM IST

Last UpdatedApr 08, 2018, 05:06 PM IST

गौतम गंभीर © AFP

भारतीय टी20 लीग के दूसरे मैच में पंजाब के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही गौतम गंभीर ने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। गंभीर वॉर्नर के साथ भारतीय टी20 लीग में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वॉर्नर ने 114 मैचों में कुल 36 अर्धशतक बनाए हैं, जबकि गंभीर को ये आंकड़ा हासिल करने में 149 मैच लग गए। गौरतलब है कि वॉर्नर इस सीजन नहीं खेल रहे हैं, गंभीर के लिए ये उनका रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। गंभीर बतौर कप्तान भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/indian-t20-league-match-3-kolkata-vs-bangalore-preview-and-likely-xis-699305″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इतना ही नहीं इस अर्धशतक के साथ ही गंभीर बिना शतक लगाए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गंभीर ने 149 मैचों में 4,182 रन बनाए हैं, जिसमें एक भी शतक शामिल नहीं है। वैसे मोहाली में खेले जा रहे इस मैच में गंभीर अच्छे लय में नजर आ रहे है, मुमकिन है कि आज वो भारतीय टी20 लीग का अपना पहला शतक दर्ज करें।

गंभीर भारतीय टी20 लीग में पंजाब के खिलाफ 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल ने बनाया था। गौरतलब है कि गेल इस सीजन पंजाब टीम में ही शामिल हैं, हालांकि आज के मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है।

Editor's Pick