• Home
  • News
  • Indian T20 League, Hyderabad vs Kolkata (Preview): David Warner’s return to give Hyderabad an edge

जीत से अभियान शुरू करना चाहेगा हैदराबाद, निगाहें वार्नर पर

डेविड वार्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने अपना एकमात्र खिताब 2016 में जीता था

Edited By : Press Trust of India |Mar 24, 2019, 12:14 AM IST

Published On Mar 24, 2019, 12:14 AM IST

Last UpdatedMar 24, 2019, 12:14 AM IST

David-Warner @ AFP (file imae)

पिछले साल फाइनल में पहुंची हैदराबाद टीम रविवार को 12वीं इंडियन टी-20 लीग मुकाबले में दो बार की चैंपियन कोलकाता के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी जिसमें सभी की निगाहें वापसी कर रहे डेविड वार्नर पर लगी होंगी।

वार्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने अपना एकमात्र  खिताब 2016 में जीता था और 2017 में वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद पिछले  में नहीं खेल पाया था और अब वह स्टीव स्मिथ के साथ आईपीएल में वापसी के लिए तैयार है।

वार्नर और स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड़ के लिए एक साल का प्रतिबंध लगा था जबकि युवा कैमरन बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने तक प्रतिबंधित किया गया था।

वार्नर और स्मिथ दोनों अपनी-अपनी आईपीएल टीमों में प्रभाव छोड़ने की उम्मीद लगाए होंगे।

हालांकि उनका प्रतिबंध 28 मार्च को समाप्त होगा लेकिन बाएं हाथ का यह सलामी बल्लेबाज फ्रेंचाइजी लीग में खेल सकता है और वह शानदार प्रदर्शन के बूते ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में दावा ठोकने की उम्मीद लगाए होगा।

वार्नर ने जनवरी में कराई थी कोहनी की सर्जरी

जनवरी में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान कोहनी में लगी चोट के लिए सर्जरी करा चुके वार्नर ने सिडनी क्लब रैंडी पीट्स के लिए शानदार वापसी करते हुए इस महीने के शुरू में वनडे मैच में 77 गेंद में शतक जड़ा।

पिछले चरण में वार्नर की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई कर उप विजेता बनाने वाले केन विलियमसन हैदराबाद के कप्तान बरकरार रहेंगे। टीम अपनी गेंदबाजी की गहराई और वैरिएशन के लिए मशहूर हैं।

भुवी करेंगे पेस अटैक की अगुवाई

भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान स्पिन आक्रमण के अगुवा होंगे।

हैदराबाद ने शिखर धवन की जगह विजय शंकर, शाहबाज नदीम और अभिषेक शर्मा को शामिल किया लेकिन देखना होगा कि वे भारतीय सलामी बल्लेबाज के जाने से कैसे उबर पाते हैं।

दिनेश कार्तिक मौके का फायदा उठाना चाहेंगे

कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक इस टी-20 लीग में मौके का फायदा उठाकर चयनकर्ताओं को आकर्षित करना चाहेंगे। गौतम गंभीर के जाने के बाद कार्तिक ने कोलकाता की अगुवाई की और टीम पिछले साल दूसरे एलिमिनेटर में हैदराबाद से हारकर तीसरे स्थान पर रही थी।

Editor's Pick