भारतीय टी20 लीग: सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बने केएल राहुल

राहुल ने पंजाब की तरफ के खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ मैच में ये कारनामा किया।

Edited By : Gunjan Tripathi |Apr 08, 2018, 06:17 PM IST

Published On Apr 08, 2018, 06:17 PM IST

Last UpdatedApr 08, 2018, 06:17 PM IST

केएल राहुल © AFP

दिल्ली के खिलाफ भारतीय टी20 लीग के दूसरे मैच में पंजाब के केएल राहुल ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सबसे तेज अर्धशतक बनाने का सुनील नायारण और यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राहुल ने केवल 14 गेंदो में 50 का आंकड़ा पार कर भारतीय टी20 लीग में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। राहुल ने पंजाब की पारी के दौरान अमित मिश्रा के एक ओवर में 24 रन जड़े। राहुल ने इस ओवर में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

दिल्ली के दिए 167 रनों के लक्ष्य के जवाब में पंजाब की ओर के पारी की शुरुआत करने आए राहुल ने आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया। राहुल की धमाकेदार बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि वो ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आए हैं। राहुल ने केवल 14 गेंदो पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि 16 गेंदो पर 51 रन बनाकर राहुल आउट हो गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पांचवें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने राहुल को मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट कराया। बोल्ट ने राहुल को लो फुलटॉस गेंद डाली और बड़ा शॉट लगाने के लिए उकसाया। राहुल ने सामने की फाइन लेग की तरफ खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के किनारे से लगकर थर्ड मैन की तरफ चली गई, जहां शमी ने आसान सा कैच पकड़ा।

Editor's Pick