इस खास वजह से नहीं हो रही इंडियन टी20 लीग की ओपनिंग सेरेमनी

BCCI ने ओपनिंग सेरेमनी पर आने वाले खर्च की राशि को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों को डोनेट करने का फैसला लिया है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Mar 23, 2019, 06:11 PM IST

Published On Mar 23, 2019, 06:11 PM IST

Last UpdatedMar 23, 2019, 06:11 PM IST

Vinod Rai-Diana Edulji

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इंडियन टी20 लीग के 12वें संस्करण का उद्घाटन समारोह रद्द कर इसकी राशि सैन्य बलों को दान करने का फैसला किया है।

साल 2019 में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट बाकी साल से अलग होने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इस सीजन के पहले मैच से पहले आयोजित ओपनिंग सेरेमनी के आयोजन पर बड़ा फैसला लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई ने शनिवार को एक बयान में कहा, “आईपीएल उद्घाटन समारोह की राशि करीब 20 करोड़ रुपये है जिसमें से इंडियन आर्मी को 11 करोड़ रुपये, सीआरपीएफ को सात करोड़ रुपये और नेवी तथा एयर फोर्स को एक-एक करोड़ रुपये दिए गए हैं।”

गौरतलब है 14 फरवरी को पुलवामा हुए आतंकी हमले में 40 CRPF जवान शहीद हो गए थे। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि के तौर पर मैच राशि भेंट के तौर पर परिवार को दी जाएगी।

बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्‍यक्ष विनोद राय ने कहा, ‘एक संस्था के तौर पर हमें यह महसूस हुआ कि नियमित ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाए। इसकी जगह हमने फैसला लिया कि राशि को एक ऐसे कार्य के लिए योगदान में दिया जाए जो महत्वपूर्ण है और हम सभी के दिल के बेहद करीब।”

वहीं उनकी सहयोगी डायना एडुल्जी ने कहा, ‘‘यह स्वागत योग्य कदम है और आंतकी हमले में जिन्होंने अपनी जान गंवायी उनके प्रति सम्मान को दर्शाता है। बीसीसीआई हमेशा राष्ट्रीय हित के प्रति संवेदनशील रहा है और जब भी जरूरत पड़ेगी इस तरह का योगदान करना जारी रखेगा। ’’

Editor's Pick