पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

पंजाब ने इस मैच में डेविड मिलर को प्‍लेइंग इलेवन में जगह दी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 27, 2019, 07:49 PM IST

Published On Mar 27, 2019, 07:49 PM IST

Last UpdatedMar 27, 2019, 07:49 PM IST

kings eleven punjab

कोलकाता के एम. चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेले जा रहे इंडियन टी20 लीग के छठे मुकाबले में पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने डेविड मिलर को प्‍लइंग इलेवन में जगह दी है। हार्डस विलोजेन को सैम कर्रन की जगह टीम में शामिल किया गया है। वरुण चक्रवर्ती आज के मैच में अपना डेब्‍यू करेंगे। वहीं, दूसरी ओर पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रविचंद्रन अश्विन, कप्‍तान पंजाब: हम ऐसी टीम के साथ मैदान पर उतर हैं जो काफी प्रतिस्‍पर्धी है। यहां एक और अच्‍छा मैच होने की उम्‍मीद है। कोलकाता की पिच थोड़ी फ्लैट है। मैच के दौरान ड्यू भी देखने को मिल सकता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिनेश कार्तिक, कप्‍तान, कोलकाता: कोलकाता में अपने होम क्राउड के सामने मैच खेलना हमेशा ही काफी अच्‍छा रहता है। हम अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करना ही चाहते। हम पिछले मैच वाले प्‍लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान पर उतरेंगे।

कोलकाता का प्लेइंग इलेवन: क्रिस लिन, नितीश राणा, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/कप्‍तान), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लाेकी फर्ग्यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा।

पंजाब का प्‍लेइंग इलेवन: क्रिस गेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, एंड्रयू टाई, आर अश्विन (कप्‍तान), मोहम्मद शमी, हार्डस विलोजेन, वरुण चक्रवर्ती।

Editor's Pick