• Home
  • News
  • Indian T20 League: Quinton de Kock hits half century, Mumbai post 176/7 against Punjab

क्विंटन डी का अर्धशतक, मुंबई ने 7 विकेट पर 176 रन बनाए

पंजाब ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 30, 2019, 06:02 PM IST

Published On Mar 30, 2019, 06:02 PM IST

Last UpdatedMar 30, 2019, 06:02 PM IST

Quinton de kock @BCCI

विकेटकीपर बल्‍लेबाज क्विंटन डी कॉक (60) के अर्धशतक के दम पर तीन बार की चैंपियन मुंबई ने इंडियन टी-20 लीग के तहत शनिवार को खेले जा रहे मुकाबले में किंग्‍स इलेव पंजाब के सामने 177 रन का लक्ष्‍य रखा है।

पढ़ें: मुथैया मुरलीधरन ने ‘स्टॉक बॉल’ करने की सलाह दी: शाहबाज नदीम

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पंजाब ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए।

इससे पहले पंजाब ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई की शुरुआत अच्‍छी रही। कप्‍तान रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े।

हार्डस विलोजेन ने रोहित को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर मुंबई को पहला झटका दिया। रोहित ने 18 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव कुछ खास कमाल नहीं कर सके। उन्‍हें 11 रन के निजी योग पर मुरुगन अश्विन ने एलबीडब्‍ल्‍य आउट कर पवेलियन भेजा।

पढ़ें: चेन्‍नई और राजस्‍थान के बीच होने वाले मुकाबले में पिच पर होगी सबकी नजर

शानदार लय में दिख रहे विकेटकीपर बल्‍लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 39 गेंदों पर 6 चौके और दो छक्‍के लगाए। युवराज सिंह ने 22 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाए। उन्‍हें मुरुगन अश्विन ने मोहम्‍मद शमी के हाथों कैच कराया।

युवी ने डी कॉक के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 58 रन कर साझेदारी निभाई। कीरोन पोलार्ड भी सस्‍ते में आउट हुए। उन्‍हें एंड्रयू टाई ने मयंक अग्रवाल के हाथों लपकवाया। पोलार्ड ने 9 गेंदों पर सात रन बनाए।

कुणाल पांड्या के रूप में मुंबई ने अपना छठा विकेट गंवाया। क्रुणाल ने 5 गेंदों पर दसो चौकों की मदद से 10 रन बनाए।  हार्दिक पांड्या 19 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्‍के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए जबकि मिशेल मैक्‍लनेघन खाता खोले बगैर नाबाद लौटे।

पंजाब की ओर से मुरुगन  अश्विन, शमी और विलोजेन  ने दो-दो विकेट लिए।

Editor's Pick