add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

हार्दिक पंड्या की एंट्री पक्की, गिल का खेलना मुश्किल- साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज चुनी जाएगी टी20 टीम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज, बुधवार को होगा. इस सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या की टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी तय है. वहीं टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल के खेलने पर अभी संदेह है. अजित अगरकर की अगुआई वाली सिलेक्शन कमिटी की बैठक रायपुर...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 3, 2025 12:20 PM IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज, बुधवार को होगा. इस सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या की टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी तय है. वहीं टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल के खेलने पर अभी संदेह है.

अजित अगरकर की अगुआई वाली सिलेक्शन कमिटी की बैठक रायपुर में होगी. और यहीं पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गिल की गैरमौजूदगी संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल में से कोई एक अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं. सैमसन ऑस्ट्रेलिया में पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि उसमें से वह सिर्फ दो मैच खेले थे. और सिर्फ एक ही बार उनकी बैटिंग आई. जायसवाल उस टीम का हिस्सा नहीं थे.

वहीं गिल की बात करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए सीरीज के पहले मैच में उनकी गर्दन में चोट लग गई थी. वह रिटायर्ड हर्ट होकर पविलिनय लौट गए थे. इसके बाद वह दूसरा टेस्ट मैच भी नहीं खेले. भारत को उस सीरीज को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभी खेली जा रही वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं.

गिल की चोट के बारे में खबर यह आ रही है कि उनकी गर्दन की किसी नस में तकलीफ है. और बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें कम-से-कम पांच सप्ताह का आराम करना पड़ेगा. इसके बाद ही वह ट्रेनिंग कर पाएंगे. वह सोमवार को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु, में पहुंचे. वहां वह रीहैब करेंगे.

सिलेक्टर्स 15 सदस्यीय टीम के लिए रियान पराग के नाम पर भी विचार कर सकते हैं. पराग आखिरी बार भारत के लिए 2024 में खेले थे. वह बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खेले थे. फिलहाल वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम के लिए खेल रहे हैं.

टीम और सिलेक्टर्स, दोनों हार्दिक पंड्या के आने से काफी खुश होंगे. मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने पंजाब के खिलाफ बड़ौदा को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्हें एशिया कप के दौरान चोट लगी थी. करीब दो महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे हार्दिक ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 52 रन देकर एक विकेट लिया. इसके साथ ही उन्होंने 77 रन की पारी खेली. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी नहीं खेले थे. पांच मैचों की सीरीज भारत ने 2-1 से जीती थी.

TRENDING NOW

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा. इसके बाद मुल्लांपुर में 11 दिसंबर, धर्मशाला में 14 दिसंबर, लखनऊ में 17 दिसंबर और अहमदाबाद में 19 दिसंबर को मुकाबला होगा.

भारतीय टीम इस समय टी20 रैंकिंग में पहले पायदान पर है. वहीं साउथ अफ्रीका पांचवें नंबर पर हैं.