add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जिम्बाब्वे में भारतीय खिलाड़ियों की मस्ती, रिंकू सिंह का शेर से हुआ सामना

टीम इंडिया के खिलाड़ी ग्रुप बनाकर हरारे जू घूमने निकले थे, उनमें कप्तान शुभमन गिल के अलावा रिंकू सिंह, खलील अहमद, रवि बिश्नोई और आवेश खान शामिल थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - July 9, 2024 5:32 PM IST

हरारे. भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं और दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबले जीते हैं. तीसरा टी-20 मैच बुधवार 10 जुलाई को खेला जाएगा, उससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ब्रेक मिला, जिसका उन्होंने फायदा उठाया. भारतीय टीम के खिलाड़ी हरारे का चिड़ियाघर देखने पहुंचे, जहां उन्होंने खूब मस्ती की.

टीम इंडिया के खिलाड़ी ग्रुप बनाकर हरारे जू घूमने निकले थे, उनमें कप्तान शुभमन गिल के अलावा रिंकू सिंह, खलील अहमद, रवि बिश्नोई और आवेश खान शामिल थे. इस दौरान रिंकू सिंह का चिड़ियाघर में अफ्रीकन शेर के साथ सामना हुआ. रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इसका वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अफ्रीकन शेर दहाड़ता हुआ नजर आ रहा है. रिंकू सिंह ने इसका वीडियो बनाया है. इसके अलावा भारतीय प्लेयर्स झूला झूलते भी नजर आए. तीसरे टी-20 मैच से पहले भारतीय प्लेयर्स इस दौरान काफी रिलैक्स नजर आए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

1-1 की बराबरी पर है सीरीज

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली डा रही पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. पहले टी-20 मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रन से हराया था, वहीं दूसरे टी-20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया. दूसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़ा था. तीसरे टी-20 मैच से पहले यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और संजू सैमसन टीम के साथ जुड़ चुके हैं.