चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले भारतीय टीम खेलेगी कितने मुकाबले? जानिए सबकुछ यहां

भारतीय टीम ने साल 2024 के अपने सारे वनडे मुकाबले खेल लिए हैं. अगले साल होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को कितने मुकाबले खेलने हैं जानिए यहां.

Edited By : Saurav Kumar |Aug 09, 2024, 04:54 PM IST

Published On Aug 09, 2024, 04:54 PM IST

Last UpdatedAug 09, 2024, 04:54 PM IST

Indian Team

PIC - X

भारतीय टीम 2024 में अपने सारे वनडे मुकाबले खेल चुकी है. भारत को इस साल केवल तीन वनडे मैच खेलने को मिले. यह मैच भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जिसमें टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा.भारतीय टीम अब अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को जीतने की अपनी दावेदारी पेश करेगी. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन वनडे फॉर्मेट में किया जाएगा.

ऐसे में भारतीय टीम के पास इसकी तैयारी के लिए कितने वनडे मैच हैं और भारत कैसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर पाएगी. आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले भारत खेलेगी कितने मुकाबले

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पाकिस्तान में खेला जाना प्रस्तावित है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चैंपयिंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाना है. भारतीय टीम इस बड़े टूर्नामेंट के पहले तैयारी के लिए सिर्फ तीन वनडे मैच खेल पाएगी. दरअसल, भारतीय टीम अगला वनडे मुकाबला अगले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होनी है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले भारत के पास अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का आखिरी मौका होगा. चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए भारत के पास तैयारी के उतने पर्याप्त मौके नहीं है. लेकिन टीम के पास जो भी मैच हैं उसमें वह अपना बेस्ट देना चाहेगी.

वनडे में भारत की दिखी कमजोरी

भारतीय टीम के वनडे फॉर्मेट में कई कमजोरी सामने आई है. श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भारतीय बल्लेबाज स्पिन के सामने काफी बेअसर नजर आए थे. रोहित शर्मा के अलावा कोई भी बल्लेबाज स्पिन का सामना बेहतर तरीके से नहीं कर पाए थे. ऐसे में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी इस कमजोरी को हर हाल में दूर करना चाहेगी.

Editor's Pick