add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs SA: अब तो सीरीज जीतना पक्का, अहमदाबाद में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दैखकर साउथ अफ्रीका के खेमे में खलबली

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड शानदार है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 18, 2025 5:11 PM IST

अहमदाबाद: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. सीरीज का चौथा मैच बुधवार 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्डेयिम पर होना था. लेकिन बहुत ज्यादा कुहासे के चलते यह मैच नहीं हो सका.

इस स्टेडियम की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में भारत का अहमदाबाद में रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. इस मैदान पर भारत सिर्फ इंग्लैंड से मात मिली है. भारतीय टीम के फैंस तो यही चाहेंगे कि टीम यहां पर जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के इस मैदान पर कुल 7 टी20 मुकाबले खेले हैं. इसमें 5 टी20 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि 2 मुकाबलों के परिणाम भारत के पक्ष में नहीं आए हैं. दोनों मैचों में उसे इंग्लैंड ने हराया था. यह भी संयोग है कि इंग्लैंड ने दोनों मैच 8 विकेट से अपने नाम किए हैं. इस रिकॉर्ड के आधार पर माना जा सकता है कि टीम इंडिया अहमदाबाद में सीरीज अपने नाम कर सकती है.

टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है. पहला और तीसरा मैच जीतने वाली भारतीय टीम को दूसरे टी20 में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अगर दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 जीतती है, तो सीरीज ड्रॉ हो जाएगी.

अहमदाबाद में भारतीय टीम की नजर कप्तान सूर्यकुमार यादव पर होगी. भारतीय कप्तान के लिए पूरा साल खराब रहा है. पिछली 20 पारियों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है. अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव यहां बड़ी पारी खेल अपनी खोई फॉर्म हासिल कर सकते हैं.

पांचवें टी20 में संजू सैमसन पर भी नजर होगी. शुभमन गिल चोटिल हैं. ऐसे में उनके आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में खेलने की उम्मीद बहुत कम है. ऐसे में सैमसन को टीम में मौका मिल सकता है, वे बतौर ओपनर टीम में वापसी करेंगे. संजू का लखनऊ में भी खेलना लगभग तय था, लेकिन मैच रद्द होने की वजह से उनके हाथ से यह मौका चला गया. अहमदाबाद में मौका मिलने की स्थिति में संजू बड़ी पारी खेलकर टीम में अपनी जगह फिर पक्का करने की कोशिश करेंगे.

भारतीय टीम के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए यह सीरीज बहुत अहम है. इसके बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है.

Tags: