×

Team India Report Card: साल 2025 में कैसा रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन, किस फॉर्मेट में कितने जीते

भारतीय टीम ने इस साल कुल मिलाकर 46 मैच खेले हैं. और इसमें से ज्यादातर में जीत हासिल की है. इस साल कुल मिलाकर भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है. हालांकि टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 22, 2025 3:48 PM IST

भारतीय टीम ने साल 2025 का अपना सफर समाप्त कर लिया है. टीम ने साल 2025 में अपना आखिरी मैच टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेला. और मैच में भारत ने जीत हासिल की. भारत अब अगले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी को अपना पहला मैच खेलेगी. भारत फरवरी-मार्च में श्रीलंका के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करेगा.

भारत के लिए 2025 मिला-जुला रहा. इस साल भारतीय टीम ने कुल 46 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. भारत ने इनमें से 31 मुकाबलों में जीत हासिल की. 11 मैचों में भारतीय टीम को हार मिली. और 3 मैच बेनतीजा रहे. वहीं एक टेस्ट ड्रॉ रहा.

भारत ने साल का पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया में सिडनी में की. वह भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी मुकाबला था. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच में भारतीय टीम को हार मिली थी. इसके बाद भारत का अगला टेस्ट दौरा इंग्लैंड में हुआ. यहां भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से ड्रॉ खेला. इसके बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की मेजबानी की. यहां उसने 2-0 से जीत हासिल की. और इस साल भारत की आखिरी टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई जहां उसे 0-2 से हार सामना करना पड़ा.

भारत ने इस साल वनडे क्रिकेट में कमाल का खेल दिखाया. टीम इंडिया ने कुल 14 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. इसमें से 11 में उसे जीत मिली. और तीन मैच भारतीय टीम हारी. इन 14 में से 9 मैच तीन-तीन मैचों की तीन द्विपक्षीय सीरीज में खेले गए. बाकी के पांच मैच भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में खेले. भारत ने इन पांचों मैच में जीत हासिल की. इंग्लैंड को भारत ने घरेलू धरती पर 3-0 से हराया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने साल की आखिरी वनडे सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली. इस सीरीज में भारत को 2-1 से जीत मिली.

TRENDING NOW

T20 इंटरनेशनल की बात करें तो टीम इंडिया ने इस पूरे साल अपनी धमक कायम रखी. भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में कमाल का खेल दिखाया. भारतीय टीम ने इस साल 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. भारत ने 16 में जीत हासिल की. तीन मुकाबले भारतीय टीम हारी और फिर 3 मैच बेनतीजा रहे. इन 22 में से भारत ने 7 मैच एशिया कप में खेले गए. भारत ने ये सभी मैच जीते और चैंपियन बना. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत मिली. वहीं साउथ अफ्रीका को पांच टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने 3-1 से हराया.

Tags: