add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: विकेटकीपर बल्लेबाज और तेज गेंदबाज- सिलेक्टर्स के सामने हैं कई बड़े सवाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा. और तीन मैचों की इस सीरीज के लिए टीम का सिलेक्शन, शनिवार 3 जनवरी को होगा. इस सिलेक्शन के लिए सिलेक्टर्स को कई सवालों के जवाब तलाशने होंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 2, 2026 6:24 PM IST

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी, रविवार से तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज होगा. शनिवार को वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन होगा. 15 सदस्यीय टीम में ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज के नाम पर चर्चा हो सकती है.

भारत ने अपनी पिछली वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को हराया था. और ऐसी उम्मीद है कि उस टीम में कोई बड़ा बदलाव शायद ही हो. लेकिन अजित अगरकर की अगुआई वाला सिलेक्शन पैनल दो मुद्दों पर ध्यान दे सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्या ऋषभ पंत को मिलेगा टीम में मौका?

पहला मुद्दा पंत को लेकर है. क्या पंत टीम के दूसरे विकेटकीपर होंगे. ईशान किशन झारखंड के लिए मिडल-ऑर्डर में कमाल का खेल दिखा रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में सेंचुरी लगाई है.

अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर कॉम्बिनेशन के आधार पर टीम का सिलेक्शन करते हैं. टीम कॉम्बिनेशन के चलते ही टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए संजू सैमसन और किशन जैसे सलामी बल्लेबाजों को चुना है.

असल में टीम को मिडल-ऑर्डर में एक विकेटकीपर बल्लेबाज चाहिए. ऐसा विकेटकीपर बल्लेबाज चाहिए जो नंबर पांच और छह पर बैटिंग कर सकता हो.

ऋषभ पंत का वनडे रिकॉर्ड कैसा है

पंत ने गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद से जुलाई 2024 से दिसंबर 2025 के बीच सिर्फ एक वनडे मैच खेला है. पंत ने बीते 8 साल में सिर्फ 31 मैच खेले हैं. और उनका बैटिंग औसत सिर्फ 35 से कम का है. और यह पंत की असल क्षमता को नहीं दिखाता.

अगर आप इम्पैक्ट की बात करें तो पंत किशन और जुरेल से कही बेहतर हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में गुवाहाटी टेस्ट में उनके शॉट चयन ने न तो मुख्य कोच और न ही चयन समिति को प्रभावित किया. इसके बावजूद उन्हें उचित मौका दिए बिना टीम से बाहर करना भी कुछ असहज सवाल खड़े कर सकता है.

पेसर्स को लेकर भी सिलेक्टर्स को करनी होगी मेहनत

दूसरा महत्वपूर्ण पहलू तीन मैचों की सीरीज में पेसर्स का सिलेक्शन है. टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है. लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या चयनकर्ता अन्य दो तेज गेंदबाजों (हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह) को भी आराम देते हैं. दोनों ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज में हिस्सा लिया था.

सिराज को परिस्थितियों के चलते ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया था. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विदेशी सीरीज में टीम का हिस्सा थे लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया. उन्होंने मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी के पहले चार चरण में भी नहीं खेला है, लेकिन हो सकता है कि वह हैदराबाद के लिए अंतिम तीन चरण में से दो में खेलें.

सिराज आखिर क्यों हैं टीम से बाहर…

पिछले वनडे विश्व कप (2023) तक नियमित रूप से टीम का हिस्सा रहने के बाद उन्हें 50 ओवर के फॉर्मेट से बाहर रखना समझ से परे है. मोहम्मद शमी की बात करें तो वह चोट से वापसी के बाद बंगाल के लिए सभी फॉर्मेट में खेल रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिहाज से उनका समय अब बीत चुका है. शमी और सिलेक्शन कमिटी के बीच संवाद की कमी को लेकर अकसर चर्चा होती रही है.

क्या होगा सरफराज खान का

विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से दो मुख्य दावेदार सरफराज खान (नंबर चार पर बल्लेबाजी) और देवदत्त पडिक्कल (सलामी बल्लेबाज) हैं. शुभमन गिल, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की टीम में जगह पक्की होने के कारण पडिक्कल को मौका देना मुश्किल होगा. सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर रुतुराज गायकवाड़ पहले ही दावेदारों में उनसे आगे निकल चुके हैं.