टी20 खेल में शमी के लिए भारतीय टीम चयनकर्ताओं के मन में अब कोई विचार नहीं

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने इसके बारे में जानकारी दी है। मामले की वजह अधिक कार्यभार बताया जा रहा है

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 05, 2022, 07:44 PM IST

Published On Aug 05, 2022, 07:44 PM IST

Last UpdatedAug 05, 2022, 07:44 PM IST

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब भारत के लिए टी20 टीम के लिए विचार में नहीं हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति ने सीनियर कस्टोडियन को इस बारे में सूचना दी है।

शमी ने टी20 विश्वकप 2021 के बाद से भारत के लिए सबसे छोटे प्रारूप यानी टी20 में नहीं खेले हैं। हालांकि, वह भारत की ओर से टेस्ट और एकदिवसीय फॉर्मेट में एक नियमित खिलाड़ी रहे हैं। इनसाइडस्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ता 50 ओवर के प्रारूप के साथ-साथ रेड-बॉल क्रिकेट में उनका उपयोग करते रहने की योजना बना रहे हैं, लेकिन टी20 में, वे युवा खिलाड़ियों पर विश्वास करते हुए उन्हें मौका देना चाहते है।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चयन समिति के एक सदस्य इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट में बताया, ‘शमी अब युवा नहीं रहे हैं और हमें टेस्ट के लिए उनसे और ज्यादा बेहतर खेल चाहिए। इसलिए हम उनके लिए टीम के अंदर टी20 के लिए कोई भी विचार नहीं कर रहे है।हमने उनके कार्यभार प्रबंधन पर टी20 विश्व कप के बाद इस बारे में उनके साथ काफी बातचीत की। और ऐसा हम अब करने जा रहे है, अभी के लिए, वह टी20 की योजना में नहीं है जिसके चलते युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’

धवन के बाद अब शमी को रखा जाएगा बाहर!

शमी का मामला भी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जैसा ही है। हालाँकि, धवन को चयनकर्ताओं द्वारा टेस्ट और टी20 दोनों फॉर्मेट से बाहर रखा गया है, लेकिन टीम के एकदिवसीय सेटअप में एक महत्वपूर्ण दल बना हुआ है। इस तरह के निर्णय के पीछे का विचार खिलाड़ियों के कार्यभार से भी जुड़ा हुआ है।

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के समापन के बाद से टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के वर्कलोड पर काफी फोकस किया है। सभी प्रारूप वाले खिलाड़ियों को नियमित अंतराल पर आराम देना यह सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में पहचाना गया है, कि खिलाड़ी बड़े आयोजनों के लिए तरोताजा रहें।

Editor's Pick