add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में भारत का शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद कैसे होंगे मुकाबले

'टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का सुपर 8 का शेड्यूल तय हो गया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. और उसके स्थान पर जिम्बाब्वे की टीम क्वॉलिफाइ कर गई है

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 17, 2026 6:52 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में भारतीय टीम के मुकाबले तय हो गए हैं. मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच बारिश से धुल गया. और इसी के साथ ही ग्रुप बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीमें सुपर-8 में पहुंची. वहीं ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और ओमान की टीमें बाहर हो गईं.

भारत की बात करें तो सुपर-8 में टीम अपना पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होंगे. इसके बाद भारतीय टीम 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. और सुपर-8 में भारत का आखिरी मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सुपर-8 को चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप में टीमों को पहले से सीडिंग दी गई थी. इसका अर्थ यह था कि टीमें अपने ग्रुप में किसी भी स्थान पर रहें सुपर 8 में उनका स्थान पक्का रहेगा.

यहां यह बंदोबस्त किया गया था कि अगर पहले से सीडिंग दी गई टीमों में से अगर कोई टीम सुपर-8 में नहीं पहुंच पाती है तो उसके स्थान पर सुपर-8 में पहुंचने वाली टीम प्री-सीडिंग में उसकी जगह लेगी. जैसे, इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया की जगह जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंची है और वह अब एक्स-2 रहेगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत का शेड्यूल

मैच-1भारत बनाम साउथ अफ्रीका22 फरवरीअहमदाबाद
मैच-2भारत बनाम जिम्बाब्वे26 फरवरीचेन्नई
मैच-3भारत बनाम वेस्टइंडीज1 मार्चकोलकाता

भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने अभी तक तीनों मैच जीते हैं. अपने पहले ग्रुप मैच में भारत ने यूएसए को हराया था. और उसके बाद अगले मैच में उसने नामीबिया को मात दी थी. और अपने तीसरे ग्रुप स्टेज मैच मे रविवार को भारत ने पाकिस्तान को हराया था.

दूसरी ओर आज, मंगलवार को 17 साल बाद ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के अगले राउंड में नहीं पहुंच पाया है. इससे पहले वह साल 2009 में ही ग्रुप स्टेज पर बाहर हुआ था. ऑस्ट्रेलिया को साल 2026 के इस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया था. और इसके बाद सोमवार को श्रीलंका ने भी उसे मात दी है. ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो अंक हैं जो उसने स्कॉटलैंड को हराकर हासिल किए थे.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/