- क्रिकेट न्यूज़
- News
- indian team test record at edgbaston is very poor never have won a match
भारतीय फैंस का दिल तोड़ देगा यह आंकड़ा, एजबेस्टन टेस्ट से पहले जानें अहम नंबर
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को बहुत करारी शिकस्त दी है। टीम ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की है। और दूसरी ओर भारतीय टीम के सामने भी बड़ी मुश्किलें हैं।
Published On Jun 30, 2022, 10:26 AM IST
Last UpdatedJun 30, 2022, 10:26 AM IST
भारत और इंग्लैड के बीच सीरीज का पांचवां टेस्ट एक जुलाई से एजबस्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। बीते साल भारतीय खेमे में कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद इस टेस्ट मैच को टाल दिया गया था। यह सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा। हालांकि एक आंकड़ा ऐसा है जो टीम इंडिया और उसके फैंस के लिए परेशान करने वाला हो सकता है।
भारतीय टीम को कभी नहीं मिली जीत
भारतीय टीम भले ही सीरीज में 2-1 से आगे चल रही हो लेकिन एजबेस्टन में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बहुत खराब है। भारत ने अभी तक एजबेस्टन में सात टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन उसे एक बार भी जीत नहीं मिली है। टीम ने 1967 में पहली बार यहा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला और उसे 132 रन से हार मिली।
इसके बाद 1974 में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 78 रन से हाराय। इसके बाद 1979 में भारत को एक बार फिर पारी की हार मिली। इंग्लैंड ने इस बार भारत को पारी और 83 रन से हराया। 1986 वह इकलौता मौका था जब भारतीय टीम को इस मैदान पर हार नहीं मिली। भारत और इंग्लैंड के बीच मैच ड्रॉ रहा था।
1996 में भारत को इंग्लैंड ने 8 विकेट से हराया। इसके बाद भारत ने अगले 15 साल तक इंग्लैंड के इस मैदान पर कोई टेस्ट मैच नहीं खेला। साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंग्लैंड दौरे पर पहुंची। भारत को तब पारी और 242 रन की करारी शिकस्त मिली।साल 2018 में इंग्लैंड ने भारत को 31 रन से हराया था।
यहां भी परेशानी
इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के सामने कई चुनौतियां हैं। भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के खेलने पर सवाल हैं और साथ ही केएल राहुल भी चोट के चलते इसदौरे से बाहर हैं। ऐसे में भारतीय टीम के सामने मुश्किलें तो हैं ही। अगर रोहित नहीं खेलते हैं तो जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान मिल सकती है।