- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian team will not play day-night Test on Australia tour says Vinod Rai
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम नहीं खेलेगी डे-नाइट टेस्ट मैच
बीसीसीआई प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने यह साफ कर दिया है भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं खेलेगी।
Published On May 03, 2018, 01:51 PM IST
Last UpdatedMay 03, 2018, 01:51 PM IST
Vinod Rai © AFP
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर लंबे समय से चल रही खींच-तान खत्म हो गई है। बीसीसीआई प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने यह साफ कर दिया है भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं खेलेगी।
प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने एक बयान में कहा कि यह बात तय है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम वहां डे-नाइट टेस्ट नहीं खेलेगी। उन्होंने कहा, ”हां, यह बात बिल्कुल साफ है कि हम ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। इस बात को लेकर कोई शक ही नहीं है।”
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/cricket-australia-chief-sutherland-wants-more-freedom-to-schedule-day-night-tests-707960″][/link-to-post]
भारत इस दौरे पर कोई भी डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं खेलना चाहता वजह है पिंक बॉल की गुणवत्ता। बोर्ड को गेंद की गुणवत्ता को लेकर दिग्गज है जिस वजह से यह फैसला किया गया है। गौरतलब है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया प्रमुख जेम्स सदरलैंड को लगता है कि भारत के खिलाफ छह से दस दिसंबर के बीच एडिलेड में गुलाबी गेंद से मैच के आयोजन का फैसला करना सीए का विशेषाधिकार है लेकिन बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने फिर से स्पष्ट किया है कि दिन रात्रि टेस्ट मैच नहीं होगा।
इस संबंध में जब पीटीआई ने बीसीसीआई सीओए प्रमुख राय से संपर्क किया, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि बीसीसीआई का रवैया बदलेगा क्योंकि हम पहले ही तय कर चुके हैं कि दिन रात्रि गुलाबी गेंद के मैच प्रथम श्रेणी स्तर पर होते रहेंगे। दलीप ट्रॉफी फिर से दूधिया रोशनी में खेली जाएगी। ’’