भारत की टीम करेगी वेस्टइंडीज का दौरा, अमेरिका में भी खेले जाएंगे मैच- देखें पूरा शेड्यूल
जून-जुलाई में भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। यहां वह वनडे और टी20 इंटरनैशनल मैच खेलेगी। भारतीय टीम के मैच अमेरिका में भी खेले जाएंगे।
Published On Jun 02, 2022, 08:50 AM IST
Last UpdatedJun 02, 2022, 08:50 AM IST
west indies @twitter
वेस्टइंडीज क्रिकेट ने इस बात की पुष्टि की है कि बांग्लादेश, भारत और न्यूजीलैंड की टीमें जून से लेकर अगस्त तक के तीन महीने तक उनके देश का दौरा करेंगी। भारतीय टीम 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी। वहीं एक एक अन्य टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां वह एक जुलाई से टेस्ट मैच खेलेगी।
इस टेस्ट मैच के बाद तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम का दौरा जुलाई 17 को समाप्त होगा। इसके बाद भारत वेस्टइंडीज का दौरा करेगी जहां 22 जुलाई से उसे पांच टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 7 अगस्त को खत्म होगी। इस साल के आखिर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये सब सीरीज काफी महत्वपूर्ण हैं। इस बार टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज क्रिकेट के सीईओ जॉनी ग्रेव ने टीम के घरेलू इंटरनैशनल कार्यक्रम का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘इस साल के बाकी समय के लिए अपनी पुरुष टीम के कार्यक्रम का ऐलान करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। हम जानते हैं कि इस पूरे क्षेत्र में रहने वाले फैंस और साथ ही वे जो अमेरिका में रह रहे हैं अपने फेवरिट क्रिकेटर्स को देखकर काफी खुश होंगे।’
भारत का वेस्टइंडीज का दौरा
22 जुलाई: पहला वनडे- क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद, स्थानीय समय 9:30 am, भारतीय समयानुसार शाम सात बजे
24 जुलाई: दूसरा वनडे- क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद, स्थानीय समय 9:30 am, भारतीय समयानुसार शाम सात बजे
27 जुलाई: तीसरा वनडे- क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद, स्थानीय समय 9:30 am, भारतीय समयानुसार शाम सात बजे
29 जुलाई: पहला टी20 इंटरनैशनल- ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद, भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे
1 अगस्त: दूसरा टी20 इंटरनैशनल: वॉर्नर पार्क, सेंट कीस, स्थानीय समयानुसार, भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे
2 अगस्त: तीसरा टी20 इंटरनैशनल: वॉर्नर पार्क, सेंट कीस, स्थानीय समयानुसार, भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे
6 अगस्त: चौथा टी20 इंटरनैशनल: ब्रॉवर्ड काउंटी क्रिकेट स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा, अमेरिका, शाम 8 बजे से
7 अगस्त: पांचवां टी20 इंटरनैशनल: ब्रॉवर्ड काउंटी क्रिकेट स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा, अमेरिका, शाम 8 बजे से