- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian U19 Women team win T20 World Cup Social media reacts
भारत की बेटियों ने वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास, पीएम ने दी बधाई, देश भर में जश्न का माहौल
भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से मात देकर ICC U19 T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. ये पहली बार है जब भारत की किसी महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
Published On Jan 29, 2023, 08:26 PM IST
Last UpdatedJan 29, 2023, 08:26 PM IST
Indian women team (Photo-twitter)
भारत की अंडर-19 महिला टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है. फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से मात दी. भारतीय टीम की इस जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल है. भारत की इन बेटियों को देश भर से बधाई मिल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर भारतीय महिला टीम को शुभकामनाएं दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया…भारतीय टीम को स्पेशल जीत के लिए बधाई. उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला और उनकी सफलता आने वाले क्रिकेटर्स को प्रोत्साहित करेगी. टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं.
Congratulations to the Indian Team for a special win at the @ICC #U19T20WorldCup. They have played excellent cricket and their success will inspire several upcoming cricketers. Best wishes to the team for their future endeavours. https://t.co/BBn5M9abHp
— Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 2023
वहीं बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टीम को इस जीत के बाद शेफाली वर्मा और उनकी टीम को एक फरवरी को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड आखिरी टी-20 मैच देखने का निमंत्रण दिया है. उन्होंने कहा कि इस जीत के बाद सेलिब्रेशन तो बनता ही है.
I invite @TheShafaliVerma and her victorious team to join us at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad and witness the third T20I on 1st February. This humongous achievement surely calls for a celebration.@BCCI @BCCIWomen
— Jay Shah (@JayShah) January 29, 2023
वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग देश की इन बेटियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई दिग्गज हस्तियों ने महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है.
What a clinical all round performance to become the #U19T20WorldCup CHAMPIONS!!
Congratulations girls on a historic win 👏👏👏
Truly a proud moment for India 🇮🇳 pic.twitter.com/VUMnkv6Xls— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 29, 2023
U-19 World Cup Champions! What a special moment! Congratulations girls on your triumph 🏆🇮🇳
— Virat Kohli (@imVkohli) January 29, 2023
भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से मात देकर ICC U19 T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. ये पहली बार है जब भारत की किसी महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 17.1 ओवर में महज 68 रनों पर ढेर हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 69 रनों के लक्ष्य को 14वें ओवर में हासिल कर लिया।