• Home
  • News
  • Indian umpire Nitin Menon will make his Test debut in Upcoming Test match between Afghanistan and West Indies

टेस्ट मैच में डेब्यू करेंगे भारतीय अंपायर नितिन मेनन

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच देहरादून में होने वाले आगामी टेस्ट मैच के ऑन फील्ड अंपायर्स की सूची में शामिल हैं मेनन।

Edited By : Press Trust of India |Sep 02, 2019, 04:10 PM IST

Published On Sep 02, 2019, 04:10 PM IST

Last UpdatedSep 02, 2019, 04:10 PM IST

नितिन मेनन

भारत के नितिन मेनन टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे जिन्हें 27 नवंबर से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच देहरादून में होने वाले आगामी टेस्ट मैच के लिए मैदानी अंपायरों में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई ने ये जानकारी दी। पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर नरेंद्र मेनन के बेटे नितिन 2005 में मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के प्रदेश पेनल के अंपायर बने थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेस्ट में 50 बल्लेबाजों को सबसे तेजी से आउट करने वाले विकेटकीपर बने पंत, धोनी को पछाड़ा

अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और लिस्ट ए मैचों में मध्यप्रदेश की नुमाइंदगी कर चुके नितिन ने 2006 में बीसीसीआई का अखिल भारतीय अंपायरिंग इम्तिहान पास किया और 2007-08 सीजन से घरेलू मैचों में अंपायरिंग कर रहे हैं।

वो 57 प्रथम श्रेणी मैचों के अलावा 22 वनडे, नौ टी20 और 40 आईपीएल मैचों में अंपायर रह चुके हैं ।

Editor's Pick