add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रोहित शर्मा ने जलवायु कार्यकर्ता थनबर्ग को प्रेरणादायी बताया

16 साल की ग्रेटा ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में वैश्विक नेताओं को जलवायु परिवर्तन से निपटने में नाकाम रहने पर फटकार लगाई।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - September 24, 2019 4:05 PM IST

भारतीय सीमित ओवर फॉर्मेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने युवा जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को प्रेरणादायी बताया।

स्वीडन की 16 साल की ग्रेटा ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में वैश्विक नेताओं को जलवायु परिवर्तन से निपटने में नाकाम रहने पर फटकार लगाई थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सोमवार को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन को संबोधित करते हुए 16 साल की थनबर्ग ने वैश्विक नेताओं पर ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से निपटने में नाकाम हो कर उनकी पीढ़ी से विश्वासघात करने का आरोप लगाया था।

पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली श्रीलंका की B टीम नहीं है: मैनेजर

रोहित ने ट्विटर के जरिए वैश्विक नेताओं से अपील की कि वे कुछ कदम उठाएं। रोहित ने ट्वीट किया, ‘‘अपने ग्रह को बचाने की जिम्मेदारी अपने बच्चों पर छोड़ना बेहद अनुचित है। ग्रेटा थनबर्ग, आप प्रेरणा हो। अब कोई बहाना नहीं है। भविष्य की पीढ़ियों को हमें सुरक्षित ग्रह देना होगा। बदलाव का समय अब है।’’

स्वीडन की थनबर्ग जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लगातार बढ़ रहे युवा आंदोलन का वैश्विक चेहरा बनती जा रही हैं।