• Home
  • News
  • Indian wicketkeeper-batter KS Bharat has announced his retirement from international cricket

विराट, रोहित को कहा शुक्रिया, भारतीय विकेटकीपर ने 32 साल की उम्र में लिया संन्यास

32 साल के भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को पहली बार नवंबर 2019 में भारत की टीम में बुलाया गया था, लेकिन उन्हें अपने डेब्यू के लिए फरवरी 2023 तक इंतज़ार करना पड़ा. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 04, 2026, 09:45 PM IST

Published On Jun 04, 2026, 09:45 PM IST

Last UpdatedJun 04, 2026, 09:45 PM IST

KS Bharat

KS Bharat

भारत- अफगानिस्तान टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने गुरुवार को इसकी घोषणा की. केएस भारत ने टीम इंडिया के लिए सात टेस्ट मैच खेले थे. वह आखिरी बार फरवरी 2024 में भारत के लिए खेलते नजर आए थे.

32 साल के केएस भरत ने संन्यास की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, मेरे आईपीएल डेब्यू कप्तान विराट कोहली का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया और मुझे पहचान दिलाई. मेरे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का भी हृदय से आभार, जिनकी कप्तानी में मुझे टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का अवसर मिला, यह मेरे लिए अमूल्य है और इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मेरे भारतीय कोच राहुल द्रविड़ सर का भी धन्यवाद. इंडिया ए से भारतीय टीम तक के सफर में उनका मार्गदर्शन अविस्मरणीय रहा है. आपके समर्थन और विश्वास की बदौलत ही मैं भारतीय टेस्ट क्रिकेटर बन सका.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कौन हैं केएस भरत ?

केएस भारत दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. केएस भरत ने अंडर-19 क्रिकेट में अपने आखिरी साल तक विकेटकीपिंग नहीं की थी. केएस भरत को पहली बार नवंबर 2019 में भारत की टीम में बुलाया गया था, लेकिन उन्हें अपने डेब्यू के लिए फरवरी 2023 तक इंतज़ार करना पड़ा. साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की गर्दन में अकड़न आ गई थी, तब उन्होंने एक सब्स्टीट्यूट के तौर पर विकेटकीपिंग की, उस मैच में उन्होंने दो कैच पकड़े और एक स्टंपिंग की. ऋषभ पंत की कार हादसे में घायल होने की वजह से उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला.

IND VS AFG: सिर्फ दो भारतीय विकेटकीपर कर पाया है यह कारनामा… खास लिस्ट में शामिल होंगे ऋषभ पंत

साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था डेब्यू

केएस भरत ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में डेब्यू किया. इस सीरीज में विकेट के पीछे तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, मगर बल्ले से प्रभाव नहीं छोड़ सके.

इंग्लैंड के खिलाफ खेला था आखिरी टेस्ट

साल 2024 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें सीरीज के बीच से टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया. उन्होंने भारत के लिए कुल सात टेस्ट मैच में 221 रन बनाए.

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली का रिप्लेसमेंट कौन होगा ? आया बड़ा अपडेट

आईपीएल में नहीं मिला ज्यादा मौका

आईपीएल में केएस भरत केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और आरसीबी का हिस्सा रहे. मगर उन्हें दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के लिए ही खेलने का मौका मिल सका. उन्हें आईपीएल में ज्यादा मौके नहीं मिले. उन्होंने सिर्फ 10 आईपीएल मैच खेले, जिसमें नौ इनिंग में उन्होंने 199 रन बनाए. वह आखिरी बार साल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आए थे.

फर्स्ट क्लास में है शानदार रिकॉर्ड, जड़ चुके हैं तिहरा शतक

केएस भरत को इंटरनेशनल लेवल पर प्रदर्शन भले ही निराशानजक रहा, मगर उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 113 फर्स्ट क्लास मैच में 11 शतक और 34 अर्धशतक के साथ 6102 रन बनाए. लिस्ट ए के 83 मैच में उनके नाम 2692 रन है, जिसमें आठ शतक और 10 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा 91 टी-20 मैच में उनके नाम 1812 रन है. घरेलू क्रिकेट में केएस भरत तिहरा शतक बनाने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज़ थे. आंध्र के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने 2014-15 सीज़न में गोवा के खिलाफ 311 गेंदों पर 308 रन बनाए थे. यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किसी भी आंध्र के बल्लेबाज़ की तरफ से बनाया गया पहला तिहरा शतक भी था.

Editor's Pick