- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian women cricket team batsman says she used to wake up early in the morning in england 4713221
इंग्लैंड पहुंचते ही बदल जाता है स्मृति मंधाना का शेड्यूल, बल्लेबाज ने किया अपनी आदतों का खुलासा
भारतीय महिला टीम और पुरुष टीम इंग्लैंड के साउथम्पटन पहुंच गई है.
Published On Jun 03, 2021, 07:30 PM IST
Last UpdatedJun 03, 2021, 07:30 PM IST
कोरोना महामारी के बीच भारतीय महिला एवं पुरुष टीम गुरुवार को इंग्लैंड पहुंच गई. टीम इस वक्त साउथम्पटन में है, जहां वो क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर रही है. महिला टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने इंग्लैंड दौरे से जुड़ी अपनी एक खास आदत के बारे में बताया. मंधाना का कहना है कि इंग्लैंड इकलौता ऐसा देश है जहां वो जल्दी उठ जाती हैं.
भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड दौरे पर करीब सात साल बाद टेस्ट मैच खेलना है. इस बात की घोषणा स्वयं बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की थी.
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने बताया कि आमतौर पर उन्हें काफी नींद आती है लेकिन इंग्लैंड पहुंचते ही उनकी ये आदत बदल जाती है. “मैं हर जगह बहुत सोती हूं. ब्रिटेन अच्छा है क्योंकि यह मुझे सूट करता है. यहां मैं जल्दी सो जाती हूं और जल्दी उठ जाती हूं. यह एकमात्र देश है जहां मैं साढे पांच से छह बजे के बीच उठ जाती हूं.”
“यह काफी उत्साहजनक है क्योंकि हम लंबे समय बाद भारतीय टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं. हमने टी20 लीग के लिए अलग-अलग यात्रा की थी लेकिन उत्साहित हूं कि हम साथ जा रहे हैं.”
भारतीय महिला टीम नए कोच रमेश पोवार (Ramesh Powar) के नेतृत्व में इंग्लैंड दौरे पर पहुंची है. वो इस टीम में डब्ल्यूवी रमन की जगह लेंगे. भारतीय पुरुष टीम की बात की जाए तो वो करीब साढ़े तीन महीने तक इंग्लैंड में रुकेगी. 18 जून से भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है. इसके बाद अगस्त के पहले सप्ताह से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.