अब महिला टीम को विजेता बनाने की तैयारी, BCCI का अहम फैसला

आईसीसी विश्व कप के फाइनल तक पहुंचने वाले टीम को विश्व विजेता बनाने की तैयारी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला क्रिकेट टीम के लिए अहम फैसला किया है।

Edited By : Press Trust of India |Apr 26, 2018, 01:50 PM IST

Published On Apr 26, 2018, 01:50 PM IST

Last UpdatedApr 26, 2018, 01:50 PM IST

Indian women cricket team © IANS

पिछले कुछ सालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भारत और विदेश दोनों ही जगह पर शानदार प्रदर्शन किया है। आईसीसी विश्व कप के फाइनल तक पहुंचने वाली टीम को विश्व विजेता बनाने की तैयारी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला क्रिकेट टीम के लिए गेंदबाजी कोच रखने का फैसला किया है।

भारतीय महिला टीम को जल्द ही गेंदबाजी कोच मिल सकता है क्योंकि बीसीसीआई ने इस भूमिका के लिए आवेदन आमंत्रित करने की तैयारी कर ली है। टीम को बल्लेबाजी को लेकर निर्देश मुख्य कोच तुषार अरोठे से मिलते हैं। बड़ौदा के पूर्व आलराउंडर अरोठे ने 6105 प्रथम श्रेणी रन बनाने के अलावा 225 विकेट हासिल किए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीजू जार्ज ने भी क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में अच्छा काम किया है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया , ‘‘ महिला टीम प्रबंधन ने गेंदबाजी कोच की जरूरत जाहिर की है। हम जल्द ही आवेदन आमंत्रित करके उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश करेंगे। ’’

अधिकारी ने कहा , ‘‘ आवेदकों की अंतरराष्ट्रीय पृष्ठभूमि का होना जरूरी नहीं है। यहां तक कि तुषार भी भारत के लिए नहीं खेला है इसलिए यह कोई मुद्दा नहीं है। ’’
उन्होंने साथ ही बताया कि एशिया कप के लिए टीम की घोषणा इसी हफ्ते की जाएगी।

Editor's Pick