×

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 मैच में 5 विकेट से हराया

हरमनप्रीत कौर ने 46 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 26, 2016 1:25 PM IST

हरमनप्रीत कौर ने 31 गेंदों में 46 रन बनाए ©Getty Images (File Photo)
हरमनप्रीत कौर ने 31 गेंदों में 46 रन बनाए ©Getty Images (File Photo)

एडीलेड ओवल में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने हरमीनप्रीत कौर के ताबड़तोड़ 46 रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को 5 विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-0 से जीत अपने नाम की। इससे पहले भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को झूलन गोस्वामी ने ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका दिया। इसके बाद शिखा पांडे ने मेग लेनिंग को 12 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौटा। अंतिम ओवरों में एलाइसा हेली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 15 गेंदों में 41 रन ठोंकते हुए ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवरों में 5 विकेट पर 140 के स्कोर तक पहुंचाया। हेली के अलावा बेथ मूनी ने 36 रन बनाए। भारत की ओर पूनम यादव ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। वहीं झूलन, पांडे और अनुजा पाटिल ने एक-एक विकेट लिए। फुल स्कोरकार्ड: भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला, पहला टी20 एडीलेड

TRENDING NOW

जवाब में 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही भारत का पहला विकेट महज 7 रनों के स्कोर पर कप्तान मिताली राज के रूप में गिरा। लेकिन उनके बाद बल्लेबाजी करने आई वेदा कृष्णमूर्ती(35) ने स्मृति मनधाना(29) के साथ दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। लेकिन एक बार फिर से भारतीय टीम के लगातार 12 रनों के भीतर दो विकेट गिर गए। लेकिन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आईं हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया और मैदान के चारों ओर स्ट्रोक खेले। वह भारत के पांचवें विकेट के रूप में आउट हुई। लेकिन आउट होने से पहले वह अपना काम कर चुकी थीं। उन्होंने 31 गेंदों में 46 रन बनाए। अंततः भारतीय टीम ने पांच विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य 18.4 ओवरों में प्राप्त कर लिया।