- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian women domestic cricket is 5 6 years behind australia england says harmanpreet kaur 3987793
हरमनप्रीत कौर ने महिला क्रिकेट की स्थिति पर उठाए सवाल, 'हम AUS-ENG के मुकाबले हैं पांच साल पीछे'
हाल ही में भारतीय टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2020 में अजेय रहते हुए फाइनल तक का सफर तय किया.
Published On Apr 01, 2020, 04:29 PM IST
Last UpdatedApr 01, 2020, 04:29 PM IST
भारतीय महिला टीम (Indian Women Team) ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए महिला टी20 विश्व कप (ICC Women T20 World Cup 2020) में अजेय रहते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. टीम को फाइनल में मेजबान टीम से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का मानना है कि भारतीय महिला क्रिकेट का घरेलू ढांचा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मुकाबले पांच से छह साल पीछे है.
मुंबई मिरर अखबार से बातचीत के दौरान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “आज के समय में खिलाड़ी फिट रहने को लेकर पहले से ज्यादा जागरुक है और इसी हिसाब से अपनी रोजमर्रा की डाइट का पालन करते हैं. इन सब चीजें भारतीय महिला खिलाड़ी पिछले दो-तीन सालों से ध्यान दे रही हैं. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में बहुत पहले से इन चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है.”
हरमनप्रीत कौर ने माना कि भारतीय महिला टीम के लिए घरेलू ढांचा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मुकाबले पांच से छह साल पीछे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा, “बीसीसीआई के व्यक्ति आधारित प्रोग्राम के चलते इसमें काफी तेजी से सुधार भी हो रहा है. पहले एक घरेलू खिलाड़ी की फिटनेस और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की फिटनेस में बड़ा अंतर हुआ करता था. बीसीसीआई अब करीब 30 लड़कियों को व्यक्तिगत तौर पर ट्रेनिंग दे रहा है.”
“अब किसी लड़की को भारत के लिए खेलने के लिए चुना जाता है तो वो अपनी जिम्मेदारियों को लेकर ज्यादा कंफ्यूज नहीं दिखती. जैसे-जैसे घरेलू स्तर पर महिला क्रिकेट सुधर रहा है वैसे ही इसका असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर भी दिखने लगा है. इसी लिए मैंने कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से पांच-छह साल पीछे हैं. हमारा घरेलू ढांचा उस स्तर का नहीं है जैसा उसे होना चाहिए.”