add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Indian Women squad for England tour: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान

इंग्लैंड के खिलाफ जून में होने वाली सभी प्रारुपों की सीरीज के लिए सीनियर महिला चयन समिति ने शुक्रवार को भारतीय महिला टीम की घोषणा की.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Updated on - May 15, 2021 8:58 AM IST

Indian Women squad for England tour: सीनियर महिला चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. महिला टीम 16 जून से ब्रिस्टोल में एकमात्र टेस्ट मुकाबले से इस दौरे की शुरुआत करेगी. टेस्ट सीरीज के बाद ब्रिस्टोल में 27 जून को पहला वनडे, 30 जून को टोंटोन में दूसरा वनडे और तीन जुलाई को वोरचेस्टर में तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद नौ से 15 जुलाई तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

टेस्ट और वनडे के लिए टीम इस प्रकार है: मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), पूनम राउत, प्रिया पुनिया, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्वेज, शेफाली वर्मा, स्नेह राना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट और राधा यादव.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्वेज, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, हर्लिन देओल, स्नेह राना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव और सिमरन दिल बहादुर.

England Women vs India Women Full Schedule (Test, ODI & T20I)

16-19 जून – पहला टेस्ट मैच, ब्रिस्टल (दोपहर 3.30 बजे से)

27 जून – पहला वनडे मैच, ब्रिस्टल (दोपहर 3.30 बजे से)

30 जून – दूसरा वनडे मैच, टॉन्टन (शाम 6.30 बजे से)

3 जुलाई – तीसरा वनडे मैच, वॉर्सेस्टर (दोपहर 3 बजे से)

9 जुलाई – पहला टी20 मैच, नॉर्थम्प्टन (रात 11 बजे से)

11 जुलाई – दूसरा टी20 मैच, होव (शाम 7 बजे से)

15 जुलाई – तीसरा टी20 मैच, चेम्सफोर्ड (रात 11 बजे से)