• Home
  • News
  • Indian Women Team Beat England Women Team by 38 Runs in First T20I of The Series Jemimah Rodrigues and Yastika Bhata Scored half Century Nandini had a dream debut

रोडरिग्स और भाटिया के बाद नंदिनी का ड्रीम डेब्यू, भारत ने इंग्लैंड को 38 रन से हराया

12 जून से शुरू हो रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड में तीन मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 38 रन से हरा दिया.

Edited By : Bharat Malhotra |May 29, 2026, 07:36 AM IST

Published On May 29, 2026, 07:36 AM IST

Last UpdatedMay 29, 2026, 07:36 AM IST

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है. जैमिमा रोडरिग्स और यास्तिका भाटिया की हाफ-सेंचुरी के बाद डेब्यू कर रहीं नंदिनी शर्मा के तीन विकेट के बदौलत चेम्सफर्ड में खेले गए पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 38 रन से हराया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 7 विकेट पर 188 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम सात विकेट पर 150 रन ही बना सकी.

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. लॉरेन बेल ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए और भारत का स्कोर 2 विकेट पर 7 रन हो गया. उन्होंने शेफाली वर्मा और स्मृति मंधना को पविलियन का रास्ता दिखाया. नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर को इस मैच में आराम दिया गया था. लेकिन यास्तिका और रोडरिग्स ने भारतीय पारी को न सिर्फ संभाला बल्कि अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दो साल बाद अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहीं यास्तिका ने 40 गेंद पर 54 रन की पारी खेली. यह टी20 इंटरनेशनल में उनकी पहली हाफ-सेंचुरी थी. वहीं रोडरिग्स ज्यादा आक्रामक नजर आईं. उन्होंने 40 गेंद पर 69 रन बनाए. इंग्लैंड ने फील्डिंग में भी कई गलतियां कीं जिसका खमियाजा उसे भुगतना पड़ा. पारी के अंत में दीप्ति शर्मा ने 13 गेंद पर 22 रन बनाए. वह भारत के लिए दहाई के स्कोर में पहुंचने वाली सिर्फ तीसरी बल्लेबाज थीं.

इंग्लैंड के लिए बेल ने लगातार तीसरी बार पहले ही ओवर में विकेट लिए. मंधना, जो इस मैच में हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी कर रही थीं ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को ड्राइ करने के प्रयास में कैच थमा बैठीं. उन्होंने खाता भी नहीं खोला और वह मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुईं. वहीं शेफाली ने 2 रन बनाए.

रोडरिग्स और यास्तिका ने तीसरे विकेट के लिए 126 रन जोड़े. यह महिला क्रिकेट में तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी है. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेदा कृष्णमूर्ति और जैमिमा रोडरिग्स के नाम था. 20 नवंबर 2019 को दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 रन जोड़े थे.

भारत ने अपने 100 रन 10 ओवर में पूरे कर लिए थे. लेकिन बाद में टीम उस आधार का बड़ा फायदा नहीं उठा पाई. टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए. भारत ने अंत में 20 ओवर में सात विकेट पर 188 रन का स्कोर बनाया. बेल ने तीन विकेट अपने नाम किए.

इंग्लैंड को सोफिया डंकले के रूप में पहला झटका लगा जिन्होंने 16 रन बनाए. उन्हें क्रांति गौड़ ने आउट किया. इंग्लैंड की दूसरी ओपनर एलिस कैप्सी भी गौड़ का शिकार बनी. तीसरे विकेट के लिए विकेटकीपर एमी जोन्स और हीथर नाइट ने मिलकर इंग्लैंड को संभाला. इन दोनों के बीच 64 रन की पार्टनरशिप हुई. और इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचा. लेकिन रनगति का दबाव लगातार बढ़ता गया. और इसका असर यह हुआ कि इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट खोए. 101 के स्कोर पर तीसरा विकेट खोने वाली इंग्लैंड की टीम 8 विकेट पर 150 रन तक ही पहुंच सकी. भारत के लिए क्रांति गौड़ ने दो और घरेलू क्रिकेट में चंडीगढ़ से खेलने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में तीन विकेट हासिल किए. नंदिनी दाएं हाथ के पेसर हैं और उनकी गेंदबाजी ने इंग्लैंड को पूरी तरह से बैकफुट पर रखा. जैमिमा को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick