- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian women team to leave with mens team for uk on june 2 bcci asks women player to conduct corona test on their own 4670996
भारतीय पुरुष खिलाड़ियों के साथ ही 2 जून को यूके रवाना होगी महिला टीम लेकिन BCCI ने कोरोना टेस्ट करवाने से किया इंकार
रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने पुरुष खिलाड़ियों के लिए घर पर कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की है लेकिन महिला क्रिकेटरों को खुद टेस्ट कर रिपोर्ट लाने को कहा है।
Published On May 17, 2021, 08:36 PM IST
Last UpdatedMay 17, 2021, 08:36 PM IST
जून को होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Team) विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली पुरुष टीम के साथ 2 जून को यूके रवाना होगी।
भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाने हैं। सीरीज का पहला और एकमात्र टेस्ट 16 से 19 जून के बीच ब्रिस्टल में खेला जाएगा।
वनडे सीरीज का पहला मैच 27 जून को ब्रिस्टल, दूसरा 30 जून को टॉन्टन और तीसरा मैच 3 जुलाई को वॉरसेस्टर में खेला जाएगा। टी20 सीरीज का पहला मैच 9 जुलाई को नॉर्थम्पटन, दूसरा मैच 11 जुलाई को होव और तीसरा मैच 15 जुलाई को चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा।
महिला टीम के लिए अलग हैं बीसीसीआई के नियम:
कोविड-19 के प्रभाव से बचने के लिए बीसीसीआई ने इंग्लैंड जाने से पहले सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। हालांकि खबर ये है कि जहां एक तरफ बोर्ड पुरुष खिलाड़ियों से पूछ कर तीन-तीन बार उनका टेस्ट करा रहा है, वहीं महिला खिलाड़ियों को खुद टेस्ट करा रिपोर्ट लाने के लिए बोला गया गया है।
शेड्यूल के मुताबिक महिला और पुरुष खिलाड़ियों को 19 मई तक मुंबई में तैयार किए गए बीसीसीआई के बायो बबल में इंट्री करनी है। बोर्ड ने पुरुष खिलाड़ियों के मुंबई आने से पहले घर पर ही कोरोना जांच की व्यवस्था की है, ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। बबल में एंट्री के वक्त भी बोर्ड ही पुरुष खिलाड़ियों की जांच कराएगा। लेकिन महिलाओं को ऐसी कोई सुविधा नहीं दी गई है।
इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम:
टेस्ट और वनडे स्क्वाड: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, पूनम राउत, प्रिया पूनिया, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट और राधा यादव।
टी20 स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंदाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, हर्लीन देओल, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव और सिमरन दिल बहादुर।