add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत की बेटियों ने फिर लहराया परचम, एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीता

भारत की महिला टीम ने फाइनल में बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 135 रन का टारगेट रखा था, बांग्लादेश की टीम 88 रन ही बना सकी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 22, 2026 4:07 PM IST

भारत की बेटियों ने एक बार फिर परचम लहरा दिया है. भारत ए की टीम ने राधा यादव के नेतृत्व में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीत लिया है. रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 46 रन से हरा दिया.

भारत ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 135 रन का टारगेट रखा था, बांग्लादेश ए की टीम इसके जवाब में 19.1 ओवर में 88 रन पर ढेर हो गई. भारतीय टीम ने दूसरी बार एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीता है. इससे पहले साल 2023 में भारत ने इस खिताब पर कब्जा जमाया था. इस टूर्नामेंट का दो एडिशन खेला गया है और दोनों बार भारत ने बांग्लादेश को ही हराकर इस खिताब को अपने नाम किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तेजल हसबनीस ने जड़ा अर्धशतक

भारत ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाए. तेजल हसबनीस ने अर्धशतक जड़ा और 34 बॉल में 51 रन (तीन चौके, दो छक्के) की पारी खेली. कप्तान राधा यादव ने 30 बॉल में 36 रन (तीन चौके, एक छक्का) बनाए. वृंदा दिनेश ने 19 रन का योगदान दिया, इनके अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका.

88 रन पर सिमटी बांग्लादेश की टीम

बांग्लादेश की टीम इसके जवाब में 19.1 ओवर में 88 रन पर सिमट गई. शमीमा सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए. सर्मिन सुल्ताना ने 18 रन और कप्तान फाहिमा खातुन ने 14 रन का योगदान दिया. भारत के लिए प्रेमा रावत ने गेंद से कहर बरपाया और चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए. सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर को भी दो-दो सफलता मिली. साइमा ठाकोर, मिन्नु मनी और राधा यादव ने एक-एक विकेट चटकाए.