टीम इंडिया की पूजा वस्त्रकार के छक्‍के से बिगड़ गया स्‍कोरबोर्ड, वीडियो वायरल

ऑस्‍ट्रेलिया की महिला टीम इस टूर्नामेंट को 2-0 से कर चुकी है अपने नाम

Edited By : Sandeep Gupta |Mar 16, 2018, 06:57 PM IST

Published On Mar 16, 2018, 06:57 PM IST

Last UpdatedMar 16, 2018, 06:57 PM IST

भारतीय महिला टीम इन दिनो ऑस्‍ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ गुजरात के वडोदरा में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। ऑस्‍ट्रेलिया ने इस सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मैच होना अभी बाकी है। गुरुवार को खेले गए मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 288 रनों का लक्ष्‍य दिया। जवाब में भारतीय पारी 50वें ओवर में 227 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से स्‍मृति मंधाना से सर्वाधिक 67 रन की पारी खेली। बाकी टीम की परफार्मेंस औसत दर्जे की भी नहीं रही है।

इन सब के बीच दूसरे मैच में एक खिलाड़ी ऐसी भी थी जिसने भारत की तरफ से ज्‍यादा लंबी पारी तो नहीं खेली, लेकिन मैदान पर दर्शकों को अच्‍छा इंटरटेन जरूर किया। पूजा वस्त्रकार ने टीम के लिए अहम 33 गेंदो पर 30 रन की पारी खेली। मैच के 40वें ओवर में पूजा ने ऑस्‍ट्रेलिया की गेंदबाज जोनसेना की गेंद पर शानदार छक्‍का लगाया। ये छक्‍का इतना मजेदार था कि ट्विटर पर क्रिकेट के फैन्‍स इसे काफी ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, पूजा का ये शॉर्ट इतना ताकतवर था कि गेंद सीधे स्‍कोर बोर्ड पर जा टकराई और पूरा बोर्ड ही हिल गया। बोर्ड पर लगे अंक इधर उधर बिखरने लगे। ये घटना इतनी मजेदार थी कि खुद बीसीसीआई ने भी इसे अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय महिला टीम अब इस सीरीज के आखिरी मैच में अपना सम्‍मान बचाने के लिए उतरेगी। इसके बाद भारत को टी-20 की ट्राई सीरीज खेलनी है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के अलावा तीसरी टीम के रूप में इंग्‍लैंड भी शामिल होगी।

 

Editor's Pick