IND W vs ENG W: इंग्‍लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में भारतीय मिडल ऑर्डर को भी करना होगा प्रदर्शन

भारत और इंग्‍लैंड के बीच टी20 मुकाबला शुक्रवार सुबह 8:40 बजे से खेला जाएगा।

Edited By : Sandeep Gupta |Feb 06, 2020, 04:04 PM IST

Published On Feb 06, 2020, 04:04 PM IST

Last UpdatedFeb 06, 2020, 04:04 PM IST

Indian Women Team (File Photo)

Indian Women Team (File Photo)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) को टी20 ट्राई सीरीज के अहम लीग मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में भारत को चार विकेट से पराजय झेलनी पड़ी जिसमें मध्यक्रम बुरी तरह से नाकाम रहा था। पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- टी20 की तुलना में न्यूजीलैंड की वनडे टीम दबाव से अच्छी तरह से निपट सकती है: टेलर

स्मृति मंधाना (35) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (28) को छोड़कर कोई भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका। भारत ने अपने आखिरी छह विकेट 21 रन के भीतर गंवा दिये थे। भारतीय क्रिकेट का भविष्य कही जा रही शेफाली वर्मा तीन गेंद तक ही टिक सकी जबकि जेमिमा रोड्रिगेज ने 11 गेंद में एक रन बनाया।

भारतीय गेंदबाज जरूर मैच को 19वें ओवर तक ले गए लेकिन उनके पास बचाने के लिये रन ही नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिये अहम माने जा रहे इस टूर्नामेंट में सभी तीनों टीमों के दो दो अंक है।

हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ हमारे निचले क्रम को बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी, खासकर जब शीर्षक्रम नाकाम रहे। गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है।’’

पढ़ें:- विराट कोहली लगातार तीसरे साल भारत के सबसे बड़े ब्रांड, अक्षय कुमार नंबर-2 पर लेकिन ब्रांड वैल्यू है आधी

मध्यक्रम की बल्लेबाज वेदा कृष्णामूर्ति से भी बड़ी पारी की उम्मीद है। दूसरी ओर इंग्लैंड ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को सुपर ओवर में हराया। दोनों मैचों में उसकी बल्लेबाजी अच्छी रही है ।

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रौड्रिगेज, वेदा कृष्णामूर्ति, तानिया भाटिया, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रिचा घोष, अरुणधति रेड्डी, हरलीन दओल, नुजहत परवीन, पूनम यादव।

इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), एमी एलेन जोंस, डेनियेने वाॅट, नताली स्किवेर, फ्रान विलसन, कैथरीन ब्रंट, टैमी ब्यूमोंट, लौरेन विनफील्ड, फ्रेया डेविस, सोफी एसेलेस्टोन, सारा ग्लेन, आन्या श्रुबसोले, जार्जिया एल्विस, कैट क्रास, मैडी विलर्स ।

Editor's Pick