- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian Women’s cricket Team Passes the Yo-Yo Test at NCA
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यो-यो टेस्ट पास किया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले वर्ष वर्ल्ड के फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी।
Published On Jul 27, 2018, 04:29 PM IST
Last UpdatedJul 27, 2018, 04:29 PM IST
women cricket team © IANS
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बैंगलोर में स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। इसकी जानकारी टीम की सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर दी है।
झूलन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की है जिसमें उनके साथ टीम की कई अन्य खिलाड़ी भी मौजूद हैं। उसमें वो यो-यो टेस्ट पूरा होने की जानकारी देती हुई नजर आ रही हैं।
झूलन के फोटो शेयर करने के बाद फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी है।
यो-यो टेस्ट पास करना है अनिवार्य
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला क्रिकेट टीम के लिए भी यो-यो टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया है। जो महिला खिलाड़ी इस टेस्ट को पास करेगी उसी का चयन आगामी इंटरनेशनल टूर्नामेंटों के लिए होगा। इसी प्रक्रिया के चलते भारतीय महिला क्रिकेट टीम का यो-यो टेस्ट हुआ जिसमे कई महिला टीम ने इसे पास कर लिया और उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने फैंस को सूचित किया।
गौरतलब है कि झूलन वनडे इंटरनेशनल में 200 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज हैं।