- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Indian womens cricket team squad for australia tri series t20 world cup 2020 probables to be picked on sunday 3902138
ट्राई सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के लिए महिला टीम का चयन रविवार को, 15 साल की इस युवा पर रहेगी नजर
भारत टी-20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पहले दिन मेजबान और 4 बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में करेगा.
Published On Jan 07, 2020, 05:52 PM IST
Last UpdatedJan 07, 2020, 05:52 PM IST
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले महीने टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेगी. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 21 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया में होगा. इससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में ट्राई सीरीज खेलेगी.
खत्म हुआ था 71 साल का सूखा, ये रुतबा हासिल करने वाले पहले एशियाई कप्तान बने कोहली
ट्राई सीरीज में भारत, मेजबान ऑस्ट्रेलिया के अलावा तीसरी टीम इंग्लैंड की होगी. कैनबरा में 31 जनवरी से ट्राई सीरीज खेली जाएगी.
टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी जिसके बाद फाइनल होगा. ऑस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण ट्राई सीरीज के लिए और टी20 विश्व कप के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन मुंबई में रविवार को किया जाएगा.
इस टूर्नामेंट से स्पष्ट संकेत मिलेंगे कि 21 फरवरी से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की तैयारी कैसी है. भारत टी-20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पहले दिन मेजबान और चार बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में करेगा. महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दो सबसे सफल टीमों में से हैं.
‘ट्राई सीरीज अहम’
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘ट्राई सरीज महत्वपूर्ण होगी. इससे हमें पता चलेगा कि क्या लड़कियां सर्वश्रेष्ठ टीमों (ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) को चुनौती दे सकती हैं. अधिकतर खिलाड़ियों का चयन लगभग तय है इसलिए हैरानी भरे नाम की उम्मीद मत कीजिए. पूरी संभावना है कि जो टीम ट्राई सरीज में खेलेगी वही टी-20 विश्व कप में भी खेलेगी.’
हेमलता काला की अगुआई वाली चयन समिति जब ट्राई सीरीज के लिए टीम और टी-20 विश्व कप के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन करेगी तो पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ए की खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विचार किया जाएगा.
‘बारिश की वजह से गुवाहाटी टी20 रद्द हुआ होता तो इतनी तकलीफ नहीं होती लेकिन…’
सीनियर स्तर पर खेल चुकी 15 साल की शेफाली वर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 50 ओवर के मैच में भारत ए की ओर से 78 गेंद में 124 रन बनाकर प्रभावित किया था.
क्रिकेट सलाहकर समिति (सीएसी) नहीं होने के कारण इन्हीं चयनकर्ताओं के टी-20 विश्व कप टीम चुनने की संभावना है. सीएसी के गठन के बाद नया चयन पैनल चुना जाएगा. गौरतलब है कि भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन किया है. ऐसे में इस वर्ल्ड में टीम में से काफी उम्मीदें हैं.