Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 11, 2016 5:44 PM IST


भारत और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एकादश के बीच खेले जा रहे एकदिवसीय वॉर्म अप मैच में भारतीय टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एकादश को 64 रनों से हरा दिया। भारत के पहली पारी में 249 रनों के जवाब में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 49.2 ओवरों में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मात्र 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली भी पारी के छठे ओवर में 7 रन बनाकर चलते बने। पढ़ें फुल क्रिकेट अपडे़ट: भारत बनाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया वॉर्म अप मैच
इस तरह भारत ने मात्र 19 रनों पर अपने दो विकेट गंवा दिए। इस विपरीत परिस्थिति में बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ 88 रन जोड़े और भारतीय पारी को संकट से उबारा। जब ये दोनों बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम आज एक अच्छा स्कोर बनाएगी, लेकिन रहाणे के आउट होते ही भारतीय बल्लेबाज एक निश्चित अंतराल में एक बार फिर से विकेट गंवाने लगे और भारत ने 131 के कुल योग तक पांच विकेट गंवा दिए। इसी बीच कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मनीष पांडे के साथ मिलकर पारी को संवारने की कोशिश की, लेकिन धोनी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और भारतीय पारी एक बार फिर से संकटों के बीच फंस गई।
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रविंद्र जडेजा ने पांडे का अच्छा साथ निभाया और सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। पांडे ने इस दौरान अर्धशतक पूरा किया। पांडे के पारी के 47वें ओवर में आउट होते ही एक बार फिर से विकटों का पतझड़ शुरू हो गया और पूरी भारतीय 49.1 ओवरों में 249 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 67 रन बनाए वहीं मनीष पांडे ने 58 व अजिंक्य रहाणे ने 41 रनों की पारी खेली। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एकादश की ओर से ड्रयु पोर्टर सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 9.1 ओवरों में 37 रन देकर पांच विकेट लिए। जेम्स मुरिहेड ने दो विकेट लिए। उनके अलावा डेविड मूडी और लियाम ओ कोन्नोर को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा।
भारत के द्वारा निर्धारित किए गए 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत के उमेश यादव ने पहला झटका 39 रनों के कुल योग पर दिया। भारतीय गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को रनों के लिए बहुत देर तक तरसाए रखा। यही कारण था कि कई बल्लेबाज रन गति बढ़ाने के प्रयास में बड़े शॉट लगाते हुए आउट हो गए। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया भारत की तरह ही 49.2 ओवर ही खेल पाई और पूरी टीम 185 रनों पर ऑलआउट हो गई। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेरोन मॉर्गन ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। वहीं सलामी बल्लेबाज जेक कार्डर ने 45 रन बनाए। भारत की ओर से रिषी धवन, आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। वहीं उमेश यादव और गुरकीरत सिंह मान ने एक-एक विकेट लिए।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
